PCB की एक मांग हुई पूरी लेकिन इन अपील को किया खारिज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से 2 मांग की थी।
अद्यतन - जून 27, 2023 6:57 अपराह्न

आज यानी 27 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। जहां एक तरफ बाकी टीमें भारत के 10 अलग-अलग वेन्यू में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले खेलेंगी वहीं पाकिस्तान अपने 9 ग्रुप स्टेज मैच सिर्फ 5 जगहों पर खेलेंगे।
हालांकि इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से जो भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपील की थी उसे नजरअंदाज कर दिया गया है और ICC ने PCB कि सिर्फ एक मांग पर हामी भरी है।
पाकिस्तान टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले 6 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों क्वालीफायर टीमों के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेलना है। इसके बाद पाकिस्तान 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेलेंगे।
23 अक्टूबर को टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी जबकि 27 अक्टूबर को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए नजर आएगी। पाकिस्तान इसके बाद कोलकाता के लिए रवाना होगी या उन्हें 31 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलना है। 4 अक्टूबर को टीम न्यूजीलैंड और 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलेगी।
यह थी PCB की मांग
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से 2 मांग की थी। उन्होंने यह मांग की थी कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबलों का वेन्यू बदल दिया जाए। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में मैच खेलना था और बैंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ लेकिन इस मांग को खारिज कर दिया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने दूसरी मांग यह की थी कि वो सुरक्षा की वजह से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेलना चाहते हैं। ICC ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले को मुंबई में शेड्यूल किया गया है लेकिन पाकिस्तान के सभी लीग मुकाबले वहां नहीं खेले जाएंगे।