शुभमन गिल को ICC ने चुना जनवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल को ICC ने चुना जनवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ

जहां एक तरफ पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवार्ड शुभमन गिल ने अपने नाम किया वहीं महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवार्ड ग्रेस स्क्रिवेंस ने जीता।

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष और महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ की घोषणा की है। जहां एक तरफ पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवार्ड शुभमन गिल ने अपने नाम किया वहीं महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ का अवार्ड ग्रेस स्क्रिवेंस ने जीता।

शुभमन गिल के लिए जनवरी महीना काफी अच्छा रहा खास तौर पर वनडे क्रिकेट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन पारियों में 207 रन बनाए। बता दें, उन्होंने मोहम्मद सिराज और डेवॉन कॉनवे को मात देकर इस अवार्ड को अपने नाम किया। गिल ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा चुकी टी-20 सीरीज में वो बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 208 रन की शानदार पारी खेल इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपना नाम वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में दर्ज किया।

ग्रेस स्क्रिवेंस ने जीता ICC खिलाड़ी ऑफ द मंथ

पहली बार ICC अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद स्क्रिवेंस ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनी। पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद के साथ वो एक प्रमुख खिलाड़ी रहीं। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार हासिल करने में मदद की।

बता दें, ग्रेस स्क्रिवेंस ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए नहीं खेला है लेकिन अंडर-19 टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। ग्रेस ने 41.58 के औसत और 129.07 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए और साथ ही 7 विकेट झटके।

ग्रेस स्क्रिवेंस ने अवार्ड जीतने के बाद कहा कि,’ मैं ICC महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुने जाने से बहुत खुश हूं और हैरान भी। यह एक शानदार टूर्नामेंट था और इसका हमने वास्तव में आनंद लिया। महिला क्रिकेट एक बेहतर स्थिति में है।’

close whatsapp