रिपोर्ट्स: अमेजन की निगाहें 2024-31 के ICC मीडिया अधिकारों के ऊपर
हाल ही में प्राइम वीडियो ने यूके में यूरोप के एलिट क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता चैंपियंस लीग के अधिकारों को हासिल किया है।
अद्यतन - Jul 27, 2022 5:48 pm

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की निगाहें अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मीडिया अधिकारों पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, साल में एक इवेंट कंपनी के बिजनेस स्ट्रेटजी के लिए ICC मीडिया राइट्स टेंडर उपयुक्त है। उन्होंने एक साल की सदस्यता को बेचने की योजना बनाई है और अब अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी को अधिकारों के लिए बोली लगाने की मंजूरी पूरी तरह से मिल चुकी है।
बता दें, ये ICC अधिकार चक्र 2024 से 31 के लिए है और अमेजन ने पिछले कुछ महीनों में कई क्रिकेट गवर्निंग बॉडी के साथ तमाम बैठक की है। यूएस, भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने हाल ही में जून माह में यूनाइटेड किंगडम (UK) के साथ बैठक की।
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी फर्म ब्रॉडकास्टर के साथ जुड़ना चाहती है ताकि वो एक अच्छी और बड़ी बोली लगा सके। ई-कॉमर्स कंपनी खेल मीडिया उद्योग में खुद का विस्तार कर रही है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने यूके में यूरोप के एलिट क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता चैंपियंस लीग के अधिकारों को हासिल किया है।
वो 2024-25 संस्करण के मीडिया अधिकारों को बीटी ग्रुप के साथ साझा करेंगे। उन्होंने अभी से ही टेनिस प्रतियोगिता, यूएस ओपन और इंग्लैंड के प्रीमियर लीग को स्ट्रीम करना शुरू कर दिया है। प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल लीगों में से एक है।
जी और सोनी अभी भी दौड़ में शामिल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक जी और सोनी के साथ संघ को अभी पूरी तरह से हटाया नहीं गया है, बावजूद इसके कि दोनों ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों ने हामी के लिए मना कर दिया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद जी ग्रुप के साथ अपने 16 साल के पुराने विवाद को पूरी तरह से सुलझा लिया है।
स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘BCCI 12 अप्रैल, 2006 को उनके और जी के बीच हुए समझौते से खराब चल रहे विवाद के संबंध में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) के साथ एक समझौता ज्ञापन में प्रवेश करेगा। ये मामला अभी मद्रास उच्च न्यायालय और मुंबई उच्च न्यायालय में लंबित है।
स्टेटमेंट में आगे लिखा है कि, ‘जो कुछ भी जी और BCCI के बीच समझौता हुआ है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विवाद आगे ना बढ़े।