CT 2025: न्यूजीलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे सिर्फ 236 रन ही बना पाई बांग्लादेश, माइकल ब्रेसवेल ने झटके 4 विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT 2025: न्यूजीलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे सिर्फ 236 रन ही बना पाई बांग्लादेश, माइकल ब्रेसवेल ने झटके 4 विकेट

बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने 77 रनों की बेस्ट पारी खेली

Bangladesh vs New Zealand, 6th Match (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs New Zealand, 6th Match (Image Credit- Twitter X)

Bangladesh vs New Zealand, ICC Champions Trophy, 2025: जारी चैंपियंस ट्राॅफी का छठा मैच आज 24 फरवरी, सोमवार को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में जारी इस मैच में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 236 रन ही बना पाई है।

मुकाबले में कीवी टीम की ओर काफी कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली, तो वहीं ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में सिर्फ 26 रन देते हुए चार विकेट हासिल किए। साथ ही बाकी गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्राॅफी मैच, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 236 रन ही बना पाई है।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 77 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो जाकेर अली ने 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पिछले मैच के शतकवीर तौहीद हृदौय सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, तो मिडिल ऑर्डर में मेहदी हसन मिराज (13), मुशफिकुर रहीम (2) और महमूदुल्लाह (4) ने निराश किया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिली। कीवी टीम को 45 रनों पर पहली सफलता मिली, और इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला 236 रनों तक चला। बांग्लादेश ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसकी वजह से साझेदारियां नहीं हुई और बांग्लादेश बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही।

कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल के चार विकेट के अलावा विलियम ओ रूर्क को 2 और मैट हेनरी व कायल जैमिंसन को 1-1 सफलता मिली। देखने लायक बात होगी कि बांग्लादेश से मिले 237 रनों के आसान लक्ष्य को न्यूजीलैंड कितनी जल्दी हासिल कर सकती है?

close whatsapp