ICC Champions Trophy Winners List (1998-2025): चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट-CricTracker Hindi

ICC Champions Trophy Winners List: 1998 से लेकर 2025 तक चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट-

1998-2025, चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें-

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

ICC Champions Trophy Winners List: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई में खेला गया। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में खेला गया था, इसे पहले आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। वेस्टइंडीज को मात देकर साउथ अफ्रीका चैंपियन बना था। 2000 में फिर केन्या में खेले गए संस्करण में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी।

2002 में टूर्नामेंट का आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी से नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। तीसरे संस्करण में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट का पिछला संस्करण 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था, जहां भारत को फाइनल में मात देकर पाकिस्तान पहली बार चैंपियन बना था।

Champions Trophy 2025, IND vs NZ: फाइनल मैच का हाल-

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2-2 विकेट चटकाए।

भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की पूरी लिस्ट-

संस्करण
विजेता उप-विजेता मेजबान देश
1998
साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज बांग्लादेश
2000
न्यूजीलैंड भारत केन्या
2002
श्रीलंका और भारत
श्रीलंका
2004
वेस्टइंडीज इंग्लैंड इंग्लैंड
2006
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज भारत
2009
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका
2013
भारत इंग्लैंड इंग्लैंड
2017
पाकिस्तान भारत इंग्लैंड
2025
भारत न्यूजीलैंड पाकिस्तान

close whatsapp