उस्मान ख्वाजा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई! ICC ने उठाया बड़ा कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

उस्मान ख्वाजा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई! ICC ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे थे ख्वाजा

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)
Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आईसीसी से बिना आज्ञा लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे थे। साथ ही बता दें कि इससे पहले 37 वर्षीय खिलाड़ी गाजा संघर्ष को लेकर एक विशेष प्रकार के जूते पहनकर खेलने उतरना चाहता था, जिसपर लिखा था सभी की जान समान है और स्वतंत्रता मानवधिकार है।

लेकिन इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के हस्तक्षेप के बाद वह ऐसा नहीं कर पाए, क्योंकि आईसीसी किसी खिलाड़ी को व्यक्तिगत या राजनीतिक मैसेज को उनके खेल के सामान पर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देता है।

तो वहीं इसके बाद जब वह जूते पहनकर मैदान पर खेल पाए, तो उन्होंने अपने बांह पर एक काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे थे, जो अब आईसीसी को पसंद नहीं आया है। बता दें कि क्रिकेटर पर इसको लेकर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने बड़ा चार्ज लगाया है।

Usman Khawaja पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई!

बता दें कि इस मसले को लेकर आईसीसी के एक प्रवक्ता ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- उस्मान ख्वाजा पर कपड़े और उपकरण विनियमों के क्लाॅज F का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

उस्मान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक व्यक्तिगत संदेश (आर्म बैंड) प्रदर्शित किया, जिसे प्रदर्शित करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जो इस प्रकार के संदेश के लिए जरूरी है। यह एक प्रकार के आईसीसी नियम के अंतगर्त एक अन्य तरीके का उल्लघंन है, जिसके लिए उन्हें सजा के साथ फटकार लगाने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि उक्त मसले को लेकर उस्मान ख्वाजा ने एक वीडियो के माध्यम से आईसीसी द्वारा हस्तक्षेप के बाद कहा था कि वह अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि उस्मान पर काली पट्टी पहनने के आरोप लगने पर संस्था क्या बड़ा कदम उठाती है?

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण तीसरे वनडे में दुर्भाग्यूपूर्ण तरीके से आउट हुए KL Rahul, देखें वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?