AFG vs SL: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में हासिल की तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs SL: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में हासिल की तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया 

अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने गेंदबाजी में झटके 4 विकेट

Afghanistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Afghanistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

Afghanistan vs Sri Lanka: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 30वां मैच आज 30 अक्टूबर, सोमवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है।

साथ ही इस मैच में अफगानिस्तान की एक खास रणनीति भी क्रिकेट फैंस को देखने को मिली। बता दें कि अफगान पारी के 19वें ओवर के दौरान कैमरे देखा गया कि अफगानिस्तान के डगआउट में 242 रनों के टारगेट को टुकड़ो में ओवरों के हिसाब से तोड़ा गया। शायद यही एक रणनीति रही जिसकी वजह से अफगान टीम ने इस मैच में श्रीलंका को आसानी से हराया।

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 30 का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर अफगानिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 49.3 ओवर में 241 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। श्रीलंका के लिए ओपनर पथुम निसंका ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, तो कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रनों को योगदान दिया।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा मुजीब उर रहमान को 2, अजमतुल्लाह ओमरजई व राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं जब अफगानिस्तान श्रीलंका से मिले 242 रनों का पीछा करने उतरी तो वह उसने इसे 45.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, पहले ओवर में गुरबाज के शून्य पर आउट होने के बाद लगा कि अफगानिस्तान मैच में फंस सकती है, लेकिन बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन कर टीम को एक आसान जीत दिला दी।

इब्राहिम जादरान ने 39 तो रहमत शाह ने 62 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा हशमतुल्लाह शाहीदी 58* और अजमतुल्लाह उमरजई 73* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?