NED vs BAN: नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में फिर किया उलटफेर, बांग्लादेश को 87 रनों से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

NED vs BAN: नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में फिर किया उलटफेर, बांग्लादेश को 87 रनों से हराया

नीदरलैंड के लिए स्काॅट एडवर्ड्स ने खेली 68 रनों की कप्तानी पारी

Netherlands vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
Netherlands vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 28वां मैच आज 28 अक्टूबर, शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 87 रनों से हरा दिया है।

साथ ही यह जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में नीदरलैंड की दूसरी बड़ी जीत है, जबकि बांग्लादेश की यह वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं हार है। तो वहीं इस हार के बाद शाकिब एंड कंपनी लगभग वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप मैच- 28 का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 229 रन बनाए। ओपनर्स के फेल होने के बाद मिडिल ऑर्डर में वीजली बरेसी ने 41, कप्तान स्काॅट एडवर्ड्स ने 68 और साइब्रंड एंजलब्रेच्ट ने 35 रन बनाए। इसके अलावा लोगान वाल बीक 23* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं आपको बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सभी गेंदबाजों से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिलेगी। शौरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा शाकिब अल हसन भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर, जब बांग्लादेश नीदरलैंड से मिले 230 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 42.2 ओवर में मात्र 142 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच को 87 रनों से गंवा दिया। बांग्लादेश के लिए सिर्फ मेहदी हसन मिराज ही 35 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

तो वहीं मैच में डच गेंदबाजों ने शुरू से ही शानदार गेंदबाजी की, और बांग्लादेश के नियमित अंतराल पर विकेट निकाले। नीदरलैंड के लिए पाॅल वान मीकेरन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तो बास डे लीड को 2 विकेट मिले। इसके अलावा आर्यन दत्त, लोगान वान बीक व कोलिन एकरमैन को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023 Match 29, IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?