IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड के सामने रखा 411 रनों का विशाल लक्ष्य, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने खेली शतकीय पारियां  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड के सामने रखा 411 रनों का विशाल लक्ष्य, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने खेली शतकीय पारियां 

भारत के लिए अय्यर और राहुल ने ठोके शतक

Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)
Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 45वां व आखिरी लीग मुकाबला आज 12 नवंबर, रविवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 411 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत के लिए आज ऊपरी क्रम के सभी बल्लेबाजों ने 50 रनों से अधिक का स्कोर किया। जिसकी बदौलत टीम इंडिया नीदरलैंड के सामने इस विशाल लक्ष्य रखने में कामयाब रही है। तो वहीं भारत के लिए मैच में श्रेयस अय्यर व केएल राहुल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

भारत बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 45, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 94 गेंदों में  128* और केएल राहुल ने 64 गेंदों में 102* रनों की बेहतरीन शतकीय पारियां खेली। तो वहीं इससे पहले टीम इंडिया के लिए ओपनर रोहित शर्मा (61) और शुभमन गिल (51) ने भी अर्धशतक जमाए, तो विराट कोहली के बल्ले से 51 रन निकले।

दूसरी ओर, आपको नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो स्पिनर रुलौफ वान डर मर्व को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजी काफी महंगे साबित रहे। मुकाबले में बास डे लीड को सर्वाधिक 2 विकेट मिले, तो पाॅल वान मीकेरन व वान डर मर्व को 1-1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या नीदरलैंड क्रिकेट टीम, भारत से मिले इस विशाल लक्ष्य का पीछा कर पाती है नहीं?

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: जाने इंग्लैंड और पाकिस्तान को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?