वित्तीय बोलियां पेश करने की तारीख में विस्तार के बावजूद भारतीय ब्रॉडकास्टर आईसीसी से नहीं है खुश
भारत में आईसीसी कार्यक्रमों का प्रसारण भारतीय कानूनों के अधीन होता है।
अद्यतन - अगस्त 18, 2022 11:22 पूर्वाह्न

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नाराज भारतीय प्रसारकों की मांग पर सहमति जताते हुए वित्तीय बोलियां पेश करने की तारीख 22 अगस्त से बढ़ाकर 26 अगस्त कर दी है। हालांकि, आईसीसी के इस फैसले को नाराज ब्रॉडकास्टर्स एक सकारात्मक कदम के रूप में नहीं देख रहे हैं, जबकि यह विस्तारित समय सीमा उन्ही की मांग थी।
इस रेस में शामिल उद्योगपति के एक कार्यकारी ने कहा कि वे अनिश्चित है कि आईसीसी (ICC) का यह कदम सकारात्मक है या नहीं, क्योंकि उन्हें बोली प्रक्रिया के लिए अभी भी कोई निश्चितता, पारदर्शिता या निर्देश नहीं दिए गए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वित्तीय बोलियां पेश करने की तारीख में विस्तार से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है, क्योंकि आईसीसी (ICC) अन्य पार्टियों की बोली के आंकड़ों का खुलासा नहीं करेगा।
आईसीसी से अब भी नाराज है भारतीय ब्रॉडकास्टर
एक कार्यकारी अधिकारी ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “उन्होंने (आईसीसी) हमें सूचित किया है कि वित्तीय बोलियां पेश करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त के बजाय 26 अगस्त को होगी। मुझे नहीं पता कि यह एक सकारात्मक कदम है या नहीं, लेकिन अब तक हमें बोली प्रक्रिया के लिए पारदर्शिता, स्पष्टता और दिशा-निर्देश की गारंटी नहीं दी गई है, जिसकी हम मांग रहे हैं। आईसीसी का यह कदम स्थिति को कैसे बदल सकता है? वे अभी भी अन्य पार्टियों के बोली आंकड़ों का खुलासा नहीं करेंगे और हमें ये भी नहीं नहीं पता कि वे हमारी बोलियों के साथ क्या करेंगे।”
इस बीच, भारतीय प्रसारकों का मानना है कि आईसीसी (ICC) उन्हें पूरी तरह पारदर्शिता इसलिए प्रदान नहीं कर रहा है, क्योंकि गैर-भारतीय पार्टियों को भी बोली प्रक्रिया में भाग लेने का आश्वासन मिला है। हालांकि, आईसीसी (ICC) भारतीय अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, लेकिन भारत में आईसीसी कार्यक्रमों का प्रसारण भारतीय कानूनों के अधीन ही होता है।
एक अन्य प्रतिनिधि ने कहा: “आईसीसी भले ही भारतीय अदालतों के अधिकार क्षेत्र में न आए, लेकिन जहां तक भारत में आईसीसी के कार्यक्रमों के प्रसारण का सवाल है, तो वे हमेशा भारतीय कानून के अधीन रहते हैं।”
इसके अलावा, आईसीसी (ICC) ने बोली लगाने वालों को चार दिनों के लिए किसी तीसरे पक्ष को बोली देने के लिए कहा, जिससे भारतीय ब्रॉडकास्टर्स नाराज है। भारत की कुछ जानीमानी टेलीविजन कंपनियों जैसे स्टार, सोनी, जी और वायकॉम ने नकली नीलामी के महत्व पर सवाल उठाते हुए इसमें भाग नहीं लिया, क्योंकि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि इन बोलियों का कोई महत्व है या नहीं।