ICC ने इस नियम में किया बदलाव, अब फील्डिंग टीम के स्टंपिंग अपील पर काॅट बिहाइंड की जांच नहीं की जाएगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ने इस नियम में किया बदलाव, अब फील्डिंग टीम के स्टंपिंग अपील पर काॅट बिहाइंड की जांच नहीं की जाएगी

फील्डिंग टीम ने ने काफी समय तक इस नियम का फायदा उठाया है। 

 

ICC (Image Credit- Twitter X)
ICC (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नए साल के मौके पर, फील्डिंग टीम द्वारा स्टंपिंग अपील के नियम में बड़ा बदलाव किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से आईसीसी की सुझाव समिति क्रिकेट से जुड़े कई नियमों में बदलाव की मांग, एपेक्स क्रिकेट बोर्ड से कर रही थी।

तो वहीं अब इन नई सिफारिशों को मान लिया गया है, जिसके बाद फील्डिंग टीम द्वारा स्टंपिंग की अपील से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। इस नियम के बाद माना जा रहा है कि फील्डिंग टीमों पर नकेल कसने की कोशिश की गई है। क्योंकि बीते समय में इस नियम का फील्डिंग टीम ने काफी गलत इस्तेमाल किया है।

ICC ने बदला ये नियम

बता दें कि आईसीसी ने अब स्टंपिंग की अपील से जुड़े एक नियम में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अगर कोई फील्डिंग टीम स्टंपिंग अपील करती है तो अब तीसरा अंपायर सिर्फ स्टंप आउट की ही जांच करेगा। इससे पहले वाले नियम में व्यवस्था थी कि अगर फील्डिंग स्टंपिंग अपील करती है तो तीसरे अंपायर द्वारा स्टंपिंग के अलावा काॅट बिहाइंड (विकेट के पीछे कैच आउट) की जांच की जाती थी।

नए नियम के बाद अब तीसरा अंपायर सिर्फ और सिर्फ स्टंपिंग की ही जांच करेगा। अगर फील्डिंग टीम को लगता है कि विकेट के पीछे कोई खिलाड़ी आउट हुआ है तो उसे रिव्यू का इस्तेमाल करना होगा। दूसरी ओर, इस नए नियम के बाद उन टीमों पर नकेल कसी जा सकेगी, जो रिव्यू खत्म होने के बाद लगातार स्टंपिंग आउट कर, काॅट बिहाइंड का भी फायदा उठाती थी।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पीएम की अपील भी गई बेकार, नहीं मिली David Warner की बैगी ग्रीन कैप

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?