वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2023 के पहले मैच के दौरान केन विलियम्सन कैच पकड़ते हुए चोटिल हुए थे।

Kane Williamson (Photo Source: Twitter)
Kane Williamson (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियम्सन आईपीएल 2023 के पहले मैच में बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। उस चोट की वजह से केन विलियम्सन आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं।

लेकिन इस वक्त केन विलियम्सन को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की परेशानी बढ़ाने वाली है। दरअसल केन विलियम्सन जल्द ही अपने घुटने की सर्जरी करवाएंगे। जिसके चलते वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो सकते हैं।

जल्दी ही सर्जरी से गुजरेंगे केन विलियम्सन

केन विलियम्सन के हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक उनके घुटने की चोट काफी ज्यादा गंभीर है। तीन हफ्ते बाद केन विलियम्सन सर्जरी करवाएंगे। सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी करने में विलियम्सन को काफी समय लगेगा। जिसके चलते वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

चोट पर बात करते हुए केन विलियम्सन ने कहा, ‘स्वभाविक रूप से इस तरह से चोट लगना निराशाजनक है, लेकिन मेरा ध्यान अब रिहैब शुरू करने पर है। इसमें कुछ समय लगने वाला है लेकिन मैं जल्द से जल्द मैदान पर वापस आने के लिए वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं।’

गैरी स्टीड ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि, केन विलियम्सन की चोट ने मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है। टीम को अब वर्ल्ड कप से पहले योजना बनानी होगी। और नया कप्तान भी नियुक्त करना होगा, केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

गैरी स्टीड ने केन विलियम्सन के चोट के बारे में ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है वह ठीक हो सकते हैं। लेकिन इस वक्त इसकी संभावना कम लग रही है। यह (केन विलियम्सन) उसके लिए कठिन समय है, यह ऐसी चोट नहीं है जिसकी आप उम्मीद करते हैं। यह आपको बहुत मुश्किल देती है।’

close whatsapp