लेटेस्ट ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

लेटेस्ट ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग

वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर इमाम उल हक है।

Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)
Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लेटेस्ट ICC वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वो 743 अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर रवि बिश्नोई की टी-20 रैंकिंग में भारी इजाफा हुआ है।

जसप्रीत बुमराह जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की वो अब टी-20 रैंकिंग में 84वें स्थान पर पहुंच चुके हैं जबकि रवि बिश्नोई ने इसी प्रारूप में 65वीं रैंकिंग हासिल की। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और अब वो भी 87वें स्थान पर पहुंच चुके है।

सबसे अच्छी बात यह है कि सूर्यकुमार यादव जिन्होंने आयरलैंड सीरीज में भाग नहीं लिया वो टी-20 प्रारूप की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। वहीं वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर इमाम उल हक है।

टेस्ट प्रारूप में नंबर 1 ऑलराउंडर है रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे रैंकिंग में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। वो इस समय 9वें स्थान पर है जबकि रोहित शर्मा 11वें पायदान पर। टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन इस प्रारूप में नंबर 1 गेंदबाज हैं जबकि रवींद्र जडेजा नंबर 1 ऑलराउंडर।

बता दें, हाल ही में समाप्त हुई तीन मुकाबले की टी-20 सीरीज में भारत ने आयरलैंड को 2-0 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इस टी-20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सबसे अच्छी बात यह है कि जसप्रीत बुमराह जिन्होंने इस सीरीज में बेहतरीन वापसी की वो पहले से काफी फिट लग रहे हैं और आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी उन्हें अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना होगा। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शुभमन गिल को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और अपनी टीम को इस सीजन की ट्रॉफी भी जितानी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?