Rishabh Pant के साथ रिकी पोंटिंग का बड़ा याराना है, दोनों की जोड़ी जय-वीरू की तरह है
पोंटिंग के साथ रहकर मुझे हमेशा अच्छा लगता है- पंत।
अद्यतन - Jun 13, 2024 6:00 pm

Rishabh Pant ने टीम इंडिया में दमदार वापसी है, जहां ये खिलाड़ी विकेट के आगे और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच ICC ने पंत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रिकी पोंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की है।
रिकी पोंटिंग को लेकर क्या है Rishabh Pant की राय?
IPL में रिकी पोंटिंग दिल्ली टीम के कोच हैं, ऐसे में वो काफी समय Rishabh Pant के साथ बिताते हैं। वहीं ICC के वीडियो नें रिकी ने पंत की जमकर तारीफ की, इस दौरान उन्होंने कहा की पंत आगे चलकर टीम इंडिया के लिए और भी मैच जीतेंगे। आगे बोलते हुए रिंकी ने कहा की पंत एक विनर खिलाड़ी हैं और टीम के लिए काफी कुछ करते हैं मैं उनको फिर से टीम इंडिया की जर्सी में देखकर काफी खुश हूं।
Rishabh Pant और रिकी पोंटिंग के बीच गहरी दोस्ती है
*रिकी पोंटिंग के साथ रहकर मुझे हमेशा अच्छा लगता है- पंत।
*Rishabh ने कहा- कुछ भी Discuss करना होता है तो रिकी मौजूद रहते हैं।
*रिकी आपको हमेशा निजी फैसला लेने का मौका देते हैं- ऋषभ पंत।
*साथ ही ऋषभ पंत ने कहा की वेस्टइंडीज में स्पिन गेंदबाजी अहम साबित होगी।
रिकी पोंटिंग और Rishabh Pant के इस वीडियो पर डालते हैं नजर
पंत के खेल की हर कोई कर रहा है तारीफ
जी हां, टीम इंडिया में वापसी में करते हुए पंत ने धाकड़ प्रदर्शन किया था, जहां पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी और फिर पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लाज बचाई। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों सहित कई पूर्व दिग्गज पंत की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विकेट के पीछे 3 शानदार कैच भी पकड़े थे और उसके लिए उन्हें मेडल भी मिला था मैच के बाद। लेकिन USA के खिलाफ ये बल्लेबाज फेल रहा और सिर्फ 18 रन बनाकर बोल्ड हो गया।