जब भरे मैदान में विराट ने उड़ाया केएल राहुल का मजाक, खुद बल्लेबाज भी हो गया शर्मिंदा
ICC ने केएल राहुल का एक नया वीडियो शेयर किया है।
अद्यतन - मार्च 11, 2025 12:27 अपराह्न

जैसे ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की थी, वैसे ही टीम के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। हर खिलाड़ी इस जीत का जश्न मना रहा था, वहीं इस जश्न के दौरान केएल राहुल कुछ करना भूल गए थे। जिसके बाद विराट कोहली ने मैदान पर ही केएल राहुल का खूब मजाक उड़ाया।
जीत के नशे में चूर केएल राहुल सब भूल गए थे
ICC ने केएल राहुल का एक नया वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सफेद कोट पहनने के लिए स्टेज पर चढ़ा था ये बल्लेबाज। लेकिन इस दौरान केएल राहुल ने पहन रहे थे अपने बल्लेबाजी पैड, जिसे देख जोर-जोर से हंसने लगे विराट कोहली सहित टीम के बाकी खिलाड़ी। ऐसे में राहुल भी खुद हंसने लगे थे और फिर स्टेज से नीचे आ कर उन्होंने उतारे थे बल्लेबाजी पैड। अब फैन्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करने में लगे हैं।
केएल राहुल का ये वीडियो काफी फनी है
जीत के बाद ये पोस्ट शेयर किया था केएल ने
केएल राहुल को लेकर आ रही हैं कुछ रिपोर्ट्स
दूसरी ओर अब IPL का आगाज होने वाला है, जहां ये टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है। वहीं इस बार केएल राहुल इस लीग में दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, इस बीच उन्हें लेकर कुछ रिपोर्ट्स आई हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण लीग के पहले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं और राहुल उस समय अपनी वाइफ के साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले केएल LSG टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी और अब पंत इस टीम के कप्तान हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कैसा रहा राहुल का प्रदर्शन?
*चैंपियंस ट्रॉफी में केएल बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपर की निभा रहे थे भूमिका।
*इस दौरान उनको एक बार मिला था फील्डर ऑफ द मैच का मेडल भी।
*साथ ही केएल राहुल ने खेले थे सभी 5 मैच और बनाए थे कुल 140 रन।
*लेकिन टूर्नामेंट में राहुल नहीं लगा पाए एक भी शतक और अर्धशतक।