WTC Final से पहले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी कर रहे पैट कमिंस की जमकर तारीफ
ICC ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी पैट कमिंस की तारीफ कर रहे हैं।
अद्यतन - जून 7, 2023 12:49 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। वहीं इस मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, ICC द्वारा जारी एक वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी पैट कमिंस की तारीफ करते नजर आए हैं। ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी पैट कमिंस के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। ICC ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, India on their opposing captain for the WTC23 Final
शुभमन गिल ने पैट कमिंस को बताया स्मार्ट
वीडियो में जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों से पैट कमिंस के बारे में बोलने को कहा गया तो भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने पैट कमिंस को calm बताया। वहीं शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को स्मार्ट बताया। साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने पैट कमिंस के बारे में कहा कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं।
आर आश्विन ने Skilled, जबकि शार्दुल ठाकुर ने पैट कमिंस को वारियर बताया। मोहम्मद सिराज ने Skillful कहा। बता दें कि ICC द्वारा जारी इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अगर WTC फाइनल की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है।
दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए मैदान पर अपनी बेस्ट प्लेइंग XI उतारना चाहेगी। हालांकि, भारतीय टीम में विकेटकीपर को लेकर अभी संशय बना हुआ है। दरअसल, कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि केएस भरत की जगह टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को मौका दिया जाना चाहिए।