T20 World Cup 2024: आईसीसी ने की ब्राॅडकास्टर्स की घोषणा, जाने किस देश में कहां पर देख सकते हैं मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: आईसीसी ने की ब्राॅडकास्टर्स की घोषणा, जाने किस देश में कहां पर देख सकते हैं मैच 

1 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)
T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच होगा।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, तैयारियों के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज 29 मई को टूर्नामेंट के ब्राॅडकास्टर्स को लेकर जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं किस देश में किस माध्यम पर आप टी20 वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैं:

यहां देख पाएंगे क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच

क्रिकेट फैंस भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हाॅटस्टार ऐप पर ले पाएंगे। साथ ही आगामी टूर्नामेंट में इंग्लिश और हिंदी के अलावा स्टार इस बार तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा में भी मैचों का प्रसारण करता हुआ नजर आएगा।

यूएसए और कनाडा रीजन के क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच को विलो टीवी पर देख पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन क्रिकबज द्वारा प्रस्तुत विलो पर टी20 वर्ल्ड कप मैच देख पाएंगे। तो वहीं कैरेबियाई रीजन के फैंस टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को टीवी पर ESPN Caribbean और ऑनलाइन ESPN Play Caribbean ऐप पर देख पाएंगे।

इंग्लैंड और यूके रीजन के क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप को टीवी पर Sky Sports Cricket, Sky Sports Main Event और Sky Sports Action पर देख पाएंगे। तो वहीं ऑनलाइन SkyGO, NOW और Sky Sports ऐप के माध्यम से देख पाएंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में फैंस प्राइम वीडियो और न्यूजीलैंड में Sky Sport NZ पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच देख पाएंगे।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका, युगांडा, नामीबिया समेत सब सहारा के 52 देशों में सुपर स्पोर्ट और इसकी ऐप के माध्यम से टी20 वर्ल्ड कप के मैच क्रिकेट फैंस देख पाएंगे। इसके अलावा यूएई और मिडिल ईस्ट रीजन में लाइव स्ट्रीमिंग STARZPLAY पर और यूएई में टीवी पर फैंस CricLife MAX और CricLife MAX2 पर लाइव मैचों का आनंद ले पाएंगे।

पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस टीवी पर PTV और Ten Sports पर मैच देख पाएंगे, तो ऑनलाइन देखने के लिए उन्हें Myco और Tamasha ऐप का सहारा लेना होगा। बांग्लादेश में फैंस टीवी पर टी20 वर्ल्ड कप को Nagorik TV और Toffee की ऐप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख पाएंगे।

साथ ही श्रीलंका में महाराजा टीवी के वेबसाइट और टीवी चैनल  TV1, Sirasa, और Shakti TV फैंस लाइव मैचों का आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा 80 से ज्यादा बचे हुए देशों के क्रिकेट फैंस आगामी टी20 वर्ल्ड कप का ICC.tv ऐप पर लाइव देख पाएंगे।

close whatsapp