ICC World Cup 2023: कप्तानी में निखर कर आता है Jos Buttler का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे हैं गवाही  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: कप्तानी में निखर कर आता है Jos Buttler का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे हैं गवाही 

बटलर अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का चैंपियन बना चुके हैं। 

Jos Buttler .(Photo Source: Twitter)
Jos Buttler .(Photo Source: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल क्रिकेट के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) के आंकड़े काफी ज्यादा शानदार हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड बटलर की ही कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में चैंपियन बनी थी।

तो वहीं अब एक बार फिर से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बटलर से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जैसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बल्ले के साथ-साथ बटलर कप्तानी में भी प्रदर्शन करते हुए नजर आएं। साथ ही आपको बता दें कि जोस बटलर का प्रदर्शन कप्तानी में और निखर कर आता है।

कप्तानी के बाद Jos Buttler के प्रदर्शन में आया बदलाव

गौरतलब है कि बटलर ने व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इयोन मोर्गन को जब से रिप्लेस किया है, तब से उनके प्रदर्शन में बेहतरीन बदलाव देखने को मिला है। जहां कप्तानी से पहले बटलर का वनडे क्रिकेट में औसत 40.67 का रहता था तो वहीं कप्तानी संभालने के बाद यह 45.21 का हो गया है।

तो वहीं उनके द्वारा वनडे क्रिकेट में लगाए गए 11 शतक एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे अधिक हैं, जिन्होंने नंबर 4 या उसके बाद के नंबर पर बल्लेबाजी की हो। साथ ही इस दौरान 9 शतक जब बटलर ने लगाए तो इन मौंको पर इंग्लैंड को जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 में इंग्लैंड टीम की कमान संभालने वाले जोस बटलर, टीम की ओर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। तो वहीं अब 5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक बार फिर बटलर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम जोस बटलर की कप्तानी में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है? गौरतलब है कि इंग्लैंड इस मल्टीनेशन मार्की टूर्नामेंट के दौरान अपने खिताब को बचाने उतरने वाली है।

ये भी पढ़ें- Muttiah Muralidaran ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौनसी टीमें जीत सकती हैं World Cup 2023

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?