PAK vs SA: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 1 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SA: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 1 विकेट से हराया 

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में तबरेज शम्सी ने तो बल्लेबाजी में एडेन मार्करम ने शानदार प्रदर्शन किया।

Pakistan vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 26वां मैच आज 27 अक्टूबर, शुक्रवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से 1 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं यह साउथ अफ्रीका की जारी वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत है और इस जीत के बाद वह पाॅइंट टेबल में 10 अंक और बेहतर रनरेट के कारण पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, यह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की चौथी हार है।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप मैच- 26 का हाल:

मैच के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और टीम ने 46.4 ओवर में 270 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50, सऊद शकील ने 52 और शादाब खान ने 43 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो टीम ने शानदार गेंदबाजी की, तबरेज शम्सी को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, तो मार्को यान्सेन को 3 विकेट मिले। इसके अलावा गेराल्ड कोअत्जी 2 और लुंगी एंगीडी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर, जब साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से मिले 271 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को रोमांचक तरीके से 47.2 ओवर में 1 विकेट रहते हासिल कर लिया। अफ्रीकन टीम के लिए एडेन मार्करम ने 91* रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं केशव महाराज (10*) ने विनिंग शाॅट खेला।

तो वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में 1 विकेट ना निकाल पाने की वजह से मैच को उन्हें 1 विकेट से गंवाना पड़ा। शाहीन अफरीदी को 3 विकेट मिले, तो हासिस रउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर व उस्मा मीर को 2-2 विकेट मिले।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: ‘टोफू से लेकर डिम सम्स’ ये है वर्ल्ड कप में Virat Kohli की शानदार डाइट जिससे रहते हैं वे सुपरफिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?