जब खिलाड़ियों ने ICC वर्ल्ड कप में जड़ा शतक लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम
कई बल्लेबाज यही चाहते हैं कि वो शतक जड़ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
अद्यतन - Sep 13, 2023 4:36 pm
1- सचिन तेंदुलकर ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली 111 रनों की बेहतरीन पारी

2011 वनडे वर्ल्ड कप को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 मुकाबलों में 91.88 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बनाए थे।
टीम ने ग्रुप स्टेज का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 101 गेंदों में 111 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 297 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को दिया।
हालांकि सचिन तेंदुलकर की पारी भारतीय टीम को जीत ना दिला पाई। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया। उनका आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी और उन्होंने यह रन आशीष नेहरा की ओवर में बना लिए।