जब खिलाड़ियों ने ICC वर्ल्ड कप में जड़ा शतक लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम
कई बल्लेबाज यही चाहते हैं कि वो शतक जड़ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
अद्यतन - सितम्बर 13, 2023 4:36 अपराह्न
2- सईद अनवर ने भारत के खिलाफ 2003 में खेली 101 रनों की महत्वपूर्ण पारी

वर्ल्ड कप 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार मुकाबला खेला गया था जिसमें सचिन तेंदुलकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस मैच में 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 75 गेंदों में 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
हालांकि इससे पहले पाकिस्तान टीम की ओर से शानदार बल्लेबाज सईद अनवर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और कई लोगों का दिल जीता। उन्होंने 126 गेंदों में 101 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
हालांकि पाकिस्तान टीम के गेंदबाज इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और इसी वजह से भारत ने इस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो