जब खिलाड़ियों ने ICC वर्ल्ड कप में जड़ा शतक लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम
कई बल्लेबाज यही चाहते हैं कि वो शतक जड़ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
अद्यतन - Sep 13, 2023 4:36 pm
3- 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ महेला जयवर्धने ने खेली 103 रनों की जबरदस्त पारी

2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और श्रीलंका की ओर से 103 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपने अनुभव का काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया और भारतीय टीम के गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
उनकी बल्लेबाजी की वजह से श्रीलंका ने 275 रन बनाए। हालांकि भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 97 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 91* रनों की नाबाद पारी खेल इस मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया। इन दोनों ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।