एशिया कप 2022: स्कॉट स्टायरिस ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी
स्कॉट स्टायरिस ने कहा जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से अन्य भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहेगा।
अद्यतन - Aug 26, 2022 10:52 am

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2022 के ब्लॉकबस्टर मैच पर अपने विचार रखे हैं। उनका यह मानना है कि भारत को आगामी बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के निचले-मध्य क्रम के शक्तिशाली बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे अपने शीर्ष-क्रम जितने ही खतरनाक है।
सभी इस बारे में बात कर रहे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बहुचर्चित शीर्ष क्रम, जिसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शामिल है, टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता हैं, अगर उन्हें शुरुआत में ही नहीं रोका गया। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान का निचला क्रम कुछ शानदार क्रिकेटरों के साथ समान रूप से खतरनाक हैं, जिसे रोहित शर्मा और उसकी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
पाकिस्तान का निचला-मध्य क्रम भारत के लिए मुसीबत बन सकता है: स्कॉट स्टायरिस
स्कॉट स्टायरिस ने स्पोर्ट्स18 के दैनिक खेल समाचार शो ‘स्पोर्ट्स ओवर द टॉप‘ पर कहा: “ये शतप्रतिशत सत्य है कि पाकिस्तान का निचला-मध्य क्रम शानदार और खतरनाक है। मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि कोई भी खिलाड़ी इस स्तर पर तब तक नहीं खेल सकता है, जब तक वह इस स्तर के लिए तैयार न हो और वह एक शानदार खिलाड़ी न हो। इन सभी खिलाड़ियों के पास भले ही उतना अनुभव नहीं है, लेकिन वे सभी बेहतरीन खिलाड़ी है।”
मुझे लगता है कि भारत इस समय जसप्रीत बुमराह के असामयिक चोटिल होने से थोड़ा दबाद में है, क्योंकि वह उनका प्रीमियर गेंदबाज है, खासकर डेथ ओवरों में उन्हें उनकी कमी खलेगी। इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तानी बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आठवें नंबर तक सभी शक्तिशाली है।
बुमराह की अनुपस्थिति से अन्य भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहेगा। अगर पाकिस्तान अपनी बल्लेबाजी को आठवें नंबर पर ला सकते हैं, तो वे और अधिक स्वतंत्रता के साथ खेल सकते है।”