अरे ये क्या हो गया! कप्तान रोहित शर्मा तो मैच की शुरूआत में ही घायल हो गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे ये क्या हो गया! कप्तान रोहित शर्मा तो मैच की शुरूआत में ही घायल हो गए

आज खेला जा रहा है टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरी वनडे मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

कप्तान रोहित शर्मा की टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रही है, पहले मैच में मिली हार के बाद आज टीम इंडिया जीत के साथ वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है। वहीं इस मैच में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन मैच के शुरू होती ही टीम इंडिया के कप्तान थोड़ी परेशानी में दिखे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा पर आज होगा दबाव!

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा की टीम पहला मैच हार चुकी है और आज अगर टीम ये मैच भी हार जाती है तो टीम इंडिया सीरीज हार जाएगी। ऐसे में हिटमैन सहित सभी खिलाड़ी पर आज मैच अपने नाम करने का दबाव होगा।

ये क्या हो गया कप्तान रोहित शर्मा को?

*आज खेला जा रहा है टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच।
*कैच पकड़ने के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल।
*हाथ में लगी चोट के बाद कप्तान हिटमैन को हुआ बहुत तेज दर्द।
*वहीं चोट लगते ही रोहित गए मैदान से बाहर, होगा उनका X RAY

कुछ ऐसे लगी कप्तान रोहित शर्मा को चोट

https://twitter.com/WintxrfellViz/status/1600375685226598400?s=20&t=KotzPG8HribuRkTruXErhw

टीम इंडिया में हुए आज के मैच के लिए कुछ बदलाव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

बल्लेबाजी में फ्लॉप चल रहे हैं हिटमैन

दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप चल रहे हैं, टी-20 वर्ल्ड कप से उनकी लय गायब है और बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में भी हिटमैन ने निराश किया और वो जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कई दिग्गजों ने उन्हें लेकर सवाल खड़े किए हैं।

close whatsapp