पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने केएल राहुल के आलोचकों की लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने केएल राहुल के आलोचकों की लगाई क्लास

पार्थिव पटेल और आरपी सिंह ने स्ट्राइक रेट को लेकर केएल राहुल की आलोचना करने वालो की निंदा की है।

KL Rahul. (Photo by Francois Nel/Getty Images)
KL Rahul. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और आरपी सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले स्ट्राइक रेट के मुद्दे को लेकर केएल राहुल के समर्थन में मैदान में उतरे हैं। बता दें, केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से दिल्ली में शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

राहुल टीम इंडिया और आईपीएल (IPL) में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, और हाल ही में आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने 15 पारियों में दो शतकों की  मदद से 616 रन बनाए, जिसके बावजूद उनका स्ट्राइक रेट उनकी आलोचना के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है।

केएल राहुल के बचाव में उतरे पार्थिव पटेल और आरपी सिंह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले, आरपी सिंह और पार्थिव पटेल ने टी-20 क्रिकेट में केएल राहुल की स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी आलोचना करने वालो की निंदा की और कहा स्टार बल्लेबाज की खेल को लेकर जागरूकता सराहनीय है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि राहुल तकनीकी रूप से एक मजबूत बल्लेबाज हैं, और किस गेंदबाज को अपना शिकार बनाना चाहिए, यह तय करने की उनकी क्षमता भी बहुत प्रभावशाली है। स्ट्राइक रेट के लिए राहुल की आलोचना करना अनुचित है।

क्रिकबज से बात करते हुए, आरपी सिंह ने कहा: “केएल राहुल तकनीकी रूप से बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं। खेल को लेकर उनकी जागरूकता बेहतरीन है, क्योंकि वह रन बनाने के लिए उन गेंदबाजों को चुनता है, जिनके खिलाफ वह चांस ले सकता है। अगर  वह 25 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट होता है, तो हम कह सकते है कि वह मनीष पांडे की तरह खेल रहा है। लेकिन राहुल केवल रन ही बनाते, बल्कि अपने विकेट की रक्षा भी करते हैं, और यह भी जानते हैं कि उन्हें रन बनाने की गति को कब तेज करना है।”

वहीं पार्थिव पटेल ने कहा: “केएल राहुल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो धीमी शुरुआत करने के बावजूद 20 ओवरों में शतक बना सकते हैं। मेरा मानना है अगर कोई खिलाड़ी 60 गेंदों में 100 रन बनाने में सफल हो जाता हैं, तो इसका मतलब यह है कि उसने खेल को अच्छी तरह से पढ़ा है, और वह अपनी पारी को गति देना जानता है, और राहुल भी यहीं कर रहा है, इसलिए स्ट्राइक रेट को बड़ा मुद्दा बनाने से कोई फायदा नहीं हैं।”

close whatsapp