अगर MS Dhoni संन्यास लेते हैं तो रोहित शर्मा 2025 में CSK का नेतृत्व कर सकते हैं: Ambati Rayudu - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर MS Dhoni संन्यास लेते हैं तो रोहित शर्मा 2025 में CSK का नेतृत्व कर सकते हैं: Ambati Rayudu

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में चौथे नंबर पर हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेट अंबाती रायडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर एमएस धोनी आईपीएल से रिटायर होते हैं, तो रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल में रायडू मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी चैंपियन टीमों के साथ सालों तक क्रिकेट खेल चुके हैं।

मुंबई के साथ रायडू ने तीन (2013, 2015, 2017) और चेन्नई के साथ भी रायडु ने तीन (2018, 2021, 2023) आईपीएल खिताब जीते हैं। साथ ही आपको बता दें कि हाल में ही मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले न्यूज 24 के साथ एक इंटरव्यू में अंबाती रायडू ने कहा- रोहित शर्मा अगले 5-6 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं। अगर वह किसी टीम की कप्तानी करना चाहता है तो उसके लिए पूरी दुनिया खुली है।

वह जहां चाहें वहां आसानी से कप्तानी कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि रोहित शर्मा 2025 में सीएसके के लिए खेलें, अगर एमएस धोनी रिटायर हो गए तो रोहित भी कप्तानी कर सकते हैं।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या आईपीएल 2025 के बाद धोनी अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं या नहीं? हालांकि, ऐसा हुआ तो शायद सीएसके मैनेजमेंट एक कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की ओर देख सकता है, क्योंकि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। साथ ही इस बात की संभावना बहुत कम है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करे।

दूसरी ओर, आपको आईपीएल के आगामी सीजन के बारे में जानकारी दें तो यह 22 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?