पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान का बड़ा बयान, कहा-वर्ल्ड कप अगर हम हार गए तो भारत से जीतना…
शादाब खान ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है।
अद्यतन - जून 29, 2023 7:00 अपराह्न

इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। हाल ही में ICC द्वारा वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
भारत से जीतते हैं लेकिन अगर विश्व कप हार जाते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है- शादाब खान
इस बीच पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उनका कहना है कि भारत को हराने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण आईसीसी विश्व कप जीतना पसंद करेंगे। बता दें कि एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में शादाब खान ने कहा कि, भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा, कुल मिलाकर दबाव भी अलग होता है। अब जब हमें वहां खेलने के लिए जाना है, तो यह उनका घरेलू मैदान होगा। भीड़ भी हमारे खिलाफ ही होगी। हालांकि, हम वहां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं इसलिए हमें इसके बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर हम भारत के खिलाफ जीतते हैं और विश्व कप हार जाते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए मेरा मानना है कि भले ही हम भारत से हार जाएं, लेकिन विश्व कप जीत जाएं। यह जीत-जीत है क्योंकि यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
इसके साथ ही शादाब खान का कहना है कि वह वर्ल्ड कप के बाद रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि, मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत पसंद करता हूं और मैं दिल से इसे खेलना चाहता हूं क्योंकि मैंने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए मैं वर्ल्ड कप के बाद फोर डे क्रिकेट खेलना चाहूंगा क्योंकि फिलहाल इसके लिए मेरे पास कोई अवसर नहीं है। साथ ही इस दौरान मैं बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
यहां पढ़ें : World Cup 2023: भारत के आईसीसी खिताब के सूखे पर R Ashwin ने कही सबकी बोलती बंद कर देने वाली बात