पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अब देश के लिए खेलने और IPL में खेलने की चर्चा पर दिया यह शानदार जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अब देश के लिए खेलने और IPL में खेलने की चर्चा पर दिया यह शानदार जवाब

मेरे अंदर खेलने को लेकर एक जुनून था और यही सिर्फ एक अलग बात है।

Kapil Dev. (Photo Source: SUJIT JAISWAL/AFP via Getty Images)
Kapil Dev. (Photo Source: SUJIT JAISWAL/AFP via Getty Images)

किसी भी खेल में पिछले 10 सालों में खिलाड़ियों के मानसिक तनाव को लेकर चर्चा काफी ज्यादा मुखर तौर पर देखने को मिली है। इसी को लेकर पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अपने विचार एक कार्यक्रम के दौरान रखें। दरअसल भारतीय क्रिकेट में इस समय खिलाड़ियों के ऊपर IPL में खेलने को लेकर काफी ज्यादा दबाव की बात कही जाती है।

इसी को लेकर अपनी अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 650 से अधिक विकेट लेने के साथ 9,000 से अधिक रन बनाने वाले कपिल देव ने अपने दिए बयान में कहा कि, यदि आपके अंदर खेलने को लेकर जुनून की कमी नहीं है तो उसमें दबाव को लेकर किसी तरह कोई बात नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इस समय मौजूदा अधिकतर टीमों में खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को लगातार जांचने के लिए एक मेंटल कंडीशनिंग कोच मौजूद रहता है, जो उनके दबाव को भी समझने की कोशिश करता है।

हम मनोरंजन के लिए खेलते हैं और जहां पर यह है, वहां दबाव नहीं होना चाहिए – कपिल देव

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव जब हम अपने जुनून के साथ किसी भी चीज को करते हैं, तो उसमें दबाव की बात कैसे आ जाती है और मुझे यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आती कि लोग कैसे अपने जुनून को लेकर ऐसे कह सकते हैं। क्योंकि मैं एक किसान परिवार से आता हूं जहां पर यह हमारे लिए एक मनोरंजन के तौर पर था, जिसमें दबाव की बात हो ही नहीं सकती।

आकाश बायजू पर के कार्यक्रम पर बोलते हुए कपिल देव ने कहा कि, मेरे अंदर खेलने को लेकर एक जुनून था और यही सबसे बड़ा अंतर है। मैं विषय को थोड़ा सा बदलना चाहता हूं कि मैं इस समय आजकल टीवी पर यह चर्चा काफी ज्यादा देखता हूं कि लोग कहते हैं कि इस समय काफी ज्यादा दबाव है और हम IPL में काफी दबाव के साथ खेलते हैं।

मैं सिर्फ उनसे इतना कहना चाहता हूं कि आप मत खेलो। आखिर दबाव क्या है जब आप के अंदर खेलने को लेकर जुनून मौजूद है। यब प्रेशर शब्द अमेरिका से आया है। मैं इसे नहीं समझ सकता हूं क्योंकि मैं एक किसान परिवार से आता हूं और मुझे यह शब्द बिल्कुल भी समझ में नहीं आते हैं।

close whatsapp