'आप मजबूत रहेंगे तभी वापसी कर पाएंगे'- एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल के लिए इरफान पठान ने भेजा स्पेशल मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप मजबूत रहेंगे तभी वापसी कर पाएंगे’- एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल के लिए इरफान पठान ने भेजा स्पेशल मैसेज

भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी यश दयाल को खास संदेश दिया है।

Yash Dayal And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Yash Dayal And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में कल 09 अप्रैल को दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया, जहां KKR ने शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 228.57 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंद पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 1 चौके शामिल थे।

इस मुकाबले में रिंकू सिंह की धमाकेदार पारी के आगे गुजरात की टीम कुछ नहीं कर सकी। बता दें रिंकू ने आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंद पर लगातार 5 छक्के लगाए। इस कमाल की पारी के बाद हर तरफ जहां रिंकू सिंह के चर्चे हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यश दयाल भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह अपने प्रदर्शन से काफी नाराज नजर आए।

यश दयाल आज के खेल के बारे में भूल जाएं- इरफान पठान 

इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी यश दयाल को खास संदेश दिया है। उन्होंने ट्विटर पर उनके लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि, यश दयाल आज के खेल के बारे में भूल जाएं, जैसे आप अगले मैच में जाने के लिए मैदान पर आप अच्छे दिनों को भूल जाते हो। अगर आप मजबूत रहेंगे तो फिर आप चीजों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे।

बता दें इरफान पठान के साथ साथ कोलकाता नाईट राइडर्स ने भी यश दयाल को मोटीवेट करने के लिए ट्ववीट कर कहा कि, आप एक चैंपियन हो यश और आप मजबूत होकर वापसी करने वाले हो।

अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा योगदान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विजय शंकर का रहा। वहीं कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट सुनील नरेन ने लिए। उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए तो वहीं सुयश शर्मा ने 1 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन वेंकेटेश अय्यर ने बनाए, उन्होंने 83 रनों की पारी खेली। वेंकेटेश अय्यर के अलावा कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

close whatsapp