‘अगर तुमने 21 गेंद डाॅट खेलीं, तो मैं तुम्हें टीम से बाहर कर दूंगा’ संजू सैमसन ने हेड कोच गंभीर को लेकर किया बड़ा खुलासा
अभी तक भारत के लिए 16 वनडे और 42 टी20 मैच खेल चुके हैं सैमसन
अद्यतन - Aug 10, 2025 10:37 am

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल में ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सैमसन ने बताया है कि कैसे उनके करियर के हल्के दौर में कोच ने मदद की थी।
भारत के लिए खबर लिखे जाने तक 16 वनडे और 42 टी20 मैच खेल चुके सैमसन ने बताया कि यह दलीप ट्राॅफी की बात है, जब यह घटना मेरे साथ हुई थी। सैमसन ने बताया था कि हेड कोच ने उनसे कहा था कि अगर मैं 21 गेंद डाॅट खेलूंगा, तो मुझे टीम से बाहर कर देंगे।
संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा
बता दें कि हाल में ही संजू सैमसन पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के साथ एक पाॅडकास्ट करते हुए नजर आए हैं। इस पाॅडकास्ट में संजू ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए कहा- टीम में अचानक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बदलाव आया। गौतम भाई कोच के रूप में आए और सूर्या टी20 कप्तान बने।
मैं आंध्र में दलीप ट्रॉफी का एक मैच खेल रहा था। सूर्या दूसरी टीम के लिए खेल रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम्हारे लिए एक अच्छा मौका आने वाला है। हमारे पास सात मैच हैं, और मैं तुम्हें सभी सातों मैच बतौर ओपनर खेलने दूँगा।’ कप्तान के मुँह से निकले शब्द वाकई ऐसे लग रहे थे, “वाह, वाह, कमाल है।”
संजू ने आगे कहा- मैंने श्रीलंका में दो मैच खेले, लेकिन रन नहीं बना पाया। मैं ड्रेसिंग रूम में थोड़ा निराश था, तभी गौतम भाई मेरे पास आए और पूछा कि क्या हुआ। मैंने कहा, ‘काफी समय बाद मुझे मौका मिला, लेकिन मैं इसका फायदा नहीं उठा पाया।’ उन्होंने कहा, ‘तो क्या हुआ? अगर तुम 21 बार डाॅट गेंदें खेलीं, तो मैं तुम्हें टीम से बाहर कर दूंगा।
बता दें कि इस घटना के बाद व श्रीलंका दौरे के बाद, संजू ने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में तीन शतक जड़े थे।