वीडियो: केन विलियमसन ने तो T20I सीरीज के शुरू होने से पहले ही हार्दिक पांड्या से छीन ली ट्रॉफी!
न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज वेलिंगटन में 18 नवंबर से शुरू हो रही है।
अद्यतन - Nov 16, 2022 6:51 pm

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से दिल तोड़ देने वाली निकासी के बाद टीम इंडिया अगले चैप्टर की तैयारी के लिए वेलिंगटन पहुंच गई है। हार्दिक पांड्या की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की T20I सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से 18 नवंबर से भिड़ेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए शिखर धवन भारत के कप्तान होंगे।
इस बीच, T20I सीरीज की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी 16 नवंबर को वेलिंगटन में दो कप्तानों केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान विलियमसन ने ऐसी करतब दिखाई जैसे लगा उन्होंने T20I ट्रॉफी छीन ली हो, और हार्दिक बस देखते रह गए हो, और यहां तक कि न्यूजीलैंड के कप्तान ने मजाक-मजाक में कह भी दिया कि वह ट्रॉफी लेना चाहेंगे, वहीं पांड्या पोडियम संभालते रह गए।
केन विलियमसन ने तो सीरीज शुरू होने से पहले ही छीन ली ट्रॉफी
दरअसल, हुआ यूं कि जैसे ही दोनों कप्तान T20I ट्रॉफी के साथ पोज दे रहे थे, तेज हवा के कारण ट्रॉफी अचानक फिसल कर पोडियम से नीचे गिरने लगी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने ऐसे होने नहीं दिया। केन विलियमसन ने शानदार सजगता दिखाते हुए समय रहते ट्रॉफी को पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरने से बचा लिया, वहीं हार्दिक पांड्या ने पोडियम को गिरने से रोकने की कोशिश की।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस घटना का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है, जहां विलियमसन ने ट्रॉफी को गिरने से बचाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा: “मैं इसे ले लूंगा”, जिसके बाद प्रसारक और हार्दिक पांड्या हंस पड़े। अब यह प्रफुल्लित करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए केन विलियमसन के मजाकिया कमेंट का वीडियो –
"I'll have that!" 🙌 🏆 #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/KiQL8IkzUK
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 16, 2022
न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर –
भारत- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।