SRH के खिलाफ शतक नहीं बनाने के लिए पॉवेल की जगह इस खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वॉर्नर
बल्लेबाज होने के नाते आपको टी-20 क्रिकेट में नए शॉट्स का इस्तेमाल करना चाहिए: वॉर्नर
अद्यतन - मई 6, 2022 9:16 अपराह्न

डेविड वार्नर ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के 50वें मैच में अपनी पिछली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे यह साफ हो गया कि उन्हें SRH के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें कप्तानी से हटा दिया था और बाद में उन्हें टीम के प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली।
इस मैच में उनके पास एक अच्छा शतक बनाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका क्योंकि उन्हें पारी के आखिरी दो ओवरों में ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली। इसके अलावा, उन्होंने अपने साथी रोवमैन पॉवेल को भी बड़े शॉट मारने के लिए कहा। मैच के बाद उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा कि, उन्होंने जोस बटलर को काम करने के लिए छोड़ दिया है, जो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लगातार शतक बना रहे हैं।
इस बीच, वार्नर ने यह भी कहा कि उम्मीद है कि उनकी बेटियां खुश होंगी कि उन्होंने रन बनाए हैं। उन्होंने उनसे शतक नहीं लगाने के लिए सवाल किया था जैसा कि बटलर सीजन में करते रहे हैं। वॉर्नर ने कहा कि, उम्मीद है कि मेरे बच्चे अभी सो रहे होंगे। लेकिन मुझे लगता है कि वो खुश होंगे। मैंने अभी तक शतक नहीं लगाया है। यह सही भी है। मैं शतक अब जोस बटलर पर छोड़ता हूं।
टी-20 में आपको नए और अनोखे शॉट्स खेलने पड़ेंगे: डेविड वॉर्नर
अपनी पारी के दौरान डेविड वॉर्नर ने कई आक्रमक शॉट खेले। उन्होंने गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर भी स्विच हिट लगाया। जब उनसे उनके शॉट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बल्लेबाज होने के नाते आपको टी-20 क्रिकेट में नए शॉट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में वो स्पिनरों के सामने दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।
उन्होंने कहा कि, मुझे लगा कि भुवनेश्वर कुमार यॉर्कर गेंद डालेंगे। मैंने हाल ही में जोस को खेलते हुए देखा है और मैं नेट्स में उन्ही की तरह खेलने का प्रयास कर रहा हूं। मैं कभी-कभी नेट्स में स्पिनरों के सामने दाएं हाथ से बल्लेबाजी करता हूं। अगर आप बल्लेबाज हैं तो आपको टी-20 क्रिकेट में अलग-अलग शॉट्स खेलना आना चाहिए।