राशिद खान को देख तमाम GT फैंस का दिल हुआ ‘गार्डन-गार्डन’, अनुभवी स्पिनर ने भी सभी को दिया ऑटोग्राफ
राशिद खान के फैंस को ऑटोग्राफ देने की वीडियो गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा की।
अद्यतन - Apr 29, 2023 4:26 pm

इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस के उपकप्तान और टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने अभ्यास सत्र के दौरान तमाम फैंस को ऑटोग्राफ दिया।
बता दें, राशिद खान के फैंस पूरे दुनियाभर में हैं। भारत में भी उनके चाहने वाले बहुत हैं। तमाम लोग यही चाहते हैं कि राशिद हर मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दें। इस सीजन यह इन दोनों टीमों के बीच दूसरा IPL मुकाबला है। इससे पहले वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की और मैच के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
राशिद खान के फैंस को ऑटोग्राफ देने की वीडियो गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा,’TitansFAM ईडन में- ‘दिल गार्डन गार्डन हो गया।’
यह रही वीडियो:
#TitansFAM in Eden: 𝘿𝙞𝙡 𝙂𝙖𝙧𝙙𝙚𝙣, 𝙂𝙖𝙧𝙙𝙚𝙣 𝙝𝙤 𝙂𝙖𝙮𝙖! 🥹🤩💙 ft. @rashidkhan_19 #KKRvGT | #AavaDe | #TATAIPL 2023 pic.twitter.com/Hm6XxnY5F3
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 29, 2023
भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस मुकाबले का प्रीव्यू करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है यह लड़ाई स्पिन की होगी। दोनों ही टीमें काफी स्पिन गेंदबाजी करेंगी। सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन यह तीन कोलकाता की ओर से गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। टीम की तेज गेंदबाजी अभी तक इतनी अच्छी नहीं रही है।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स का बल्लेबाजी ऑर्डर अब थोड़ा अच्छा लग रहा है। जेसन रॉय, एन जगदीशन के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा और रिंकू सिंह यह सभी खिलाड़ी भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आंद्रे रसेल ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ेंगे।’
गुजरात टाइटंस ने अभी तक इस सीजन में कुल सात मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उनको हार का सामना करना पड़ा है वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 8 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।