इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद खतरे में पड़ी रमीज राजा की कुर्सी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद खतरे में पड़ी रमीज राजा की कुर्सी!

सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं पाकिस्तान की टीम अपनी जमीन पर लगातार तीन टेस्ट गंवा चुकी है।

Ramiz Raja. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)
Ramiz Raja. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। देश के कई मीडिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा का बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। खबरों के मुताबिक, पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने लाहौर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उसके बाद अब उनको पीसीबी चेयरमैन बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान को घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड से मिली हार के बाद रमीज राजा पर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हार मिली, इसके बाद रावलपिंडी की बेजान पिच को लेकर जो रमीज राजा ने टिप्पणी की वो बोर्ड के अन्य सदस्यों को पसंद नहीं आई। वहीं एक गुमनाम स्रोत ने पुष्टि की है कि जल्द ही रमीज राजा को उनके पद से हटाया जाएगा।

रमीज राजा की कुर्सी खतरें में

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि, हां, कुछ तो चल रहा है। अफवाहें जारी हैं कि नजम सेठी ने हाल ही में लाहौर में एक समारोह में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। ऐसे में रमीज को पीसीबी चीफ के पद से हटाया जा सकता है। रमीज राजा सितंबर 2021 से पीसीबी अध्यक्ष बने थे। तब उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नामित किया था।

नजम सेठी, जो इससे पहले पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था, उन्होंने 2018 में इमरान खान के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब सेठी वापस फिर से पीसीबी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

अपने घर पर पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड नहीं रहा है अच्छा

आपको बता दें कि, सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं पाकिस्तान की टीम अपनी जमीन पर लगातार तीन टेस्ट हार चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को उसके घर में ही एक टेस्ट मैच में मात दी थी। वहीं, इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को उसके घर में सात मैचों की टी20 सीरीज में 4-3 से हराया था।

close whatsapp