अंतरराष्ट्रीय सितारों से भरा है ILT20 के लिए खिलाड़ियों का रोस्टर; यूएई के 24 खिलाड़ी किए जाएंगे शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय सितारों से भरा है ILT20 के लिए खिलाड़ियों का रोस्टर; यूएई के 24 खिलाड़ी किए जाएंगे शामिल

ILT20 के मैचों का सीधा प्रसारण ZEE के लीनियर टेलीविजन के साथ-साथ डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर किया जाएगा।

Jonny Bairstow (Photo by Simon Marper – Getty Images)
Jonny Bairstow (Photo by Simon Marper – Getty Images)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की नई फ्रेंचाइजी लीग – इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) के आगामी पहले संस्करण के लिए कुल 84 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रोस्टर में शामिल किया हैं, जो निश्चित ही इस लीग के रोमांच को और बढ़ा देंगे। ILT20 का आगाज अगले साल जनवरी में होने जा रहा है।

इस आकर्षक रोस्टर में 72 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईसीसी से पूर्ण सदस्यता-प्राप्त देशों से हैं, जबकि बाकी 12 खिलाड़ी 7 आईसीसी के सहयोगी देशों से हैं। इसके अलावा, ILT20 के रोस्टर में यूएई के 24 क्रिकेटरों को सभी छह टीमों में शामिल किया जाएगा। यूएई के खिलाड़ियों को साइन करने की प्रक्रिया की घोषणा जल्द की जाएगी।

ILT20 लगभग पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय सितारों से सुज्जित होगी, क्योंकि इस लीग में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज (बारबाडोस, ग्रेनाडा, गुयाना, जमैका और त्रिनिदाद) जैसे बड़े देशो के नामी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फैंस का पूरी तरह से मनोरंजन करने तैयार है।

ILT20 में अंतरराष्ट्रीय स्वाद का तड़का

इसके अलावा, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे सहयोगी देशों के खिलाड़ी भी यूएई की इस नई लीग में सिरकत करने जा रहे हैं।

इस बीच, अमीरात क्रिकेट के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने कहा कि वह इस आकर्षक रोस्टर में दुनिया भर के जाने-माने, और शानदार खिलाड़ियों को देखकर बहुत उत्साहित हैं, जो दुनिया भर के प्रशंसकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का आनंद प्रदान करेंगे। इस लीग में युवा प्रतिभाओं का आना भी क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद शानदार होगा।

आपको बता दें, ILT20 की प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें चार खिलाड़ी यूएई से होंगे, जबकि और दो अन्य खिलाड़ी आईसीसी सहयोगी देशों से होंगे। यह टूर्नामेंट यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में 34-मैचों के प्रारूप में खेला जाएगा। आगामी ILT20 के मैचों का सीधा प्रसारण ZEE के लीनियर टेलीविजन के साथ-साथ डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर किया जाएगा।

ILT20 की छह टीमें – अबू धाबी नाइट राइडर्स (नाइट राइडर्स ग्रुप), डेजर्ट वाइपर्स (लांसर कैपिटल), दुबई कैपिटल्स (जीएमआर ग्रुप), गल्फ जायंट्स (अडानी स्पोर्ट्सलाइन), एमआई अमीरात (रिलायंस इंडस्ट्रीज), और शारजाह वारियर्स (कैपरी ग्लोबल) हैं।

यहां देखिए सभी टीमों के स्क्वॉड –

International League T20. (Photo Source: Consolidated Teams’ Graphic)
International League T20. (Photo Source: Consolidated Teams’ Graphic)

close whatsapp