शार्दुल ठाकुर ने World Cup को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मेरे लिए यह सोचना गलत होगा अगर मुझे...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

शार्दुल ठाकुर ने World Cup को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मेरे लिए यह सोचना गलत होगा अगर मुझे……

शार्दुल ठाकुर का कहना है कि, आगामी विश्व कप के लिए उनका चयन भारतीय चयनकर्ताओं पर निर्भर है, मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।

Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)
Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां टीम इंडिया ने कैरिबियाई टीम को हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। वहीं ODI सीरीज में भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने इस सीरीज में 8 विकेट चटकाएं। बता दें इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। जिसको लेकर भारत अभी से ही अपनी बेस्ट प्लेइंग XI चुनने में लगा है।

ऐसे में शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि वह वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने विश्व कप के लिए अपने चयन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि वह उन खिलाड़ियों के जैसे नहीं है जो अपने लिए खेलते हैं बल्कि वह टीम के लिए खेलना पसंद करते हैं।

निचले ऑर्डर पर बैटिंग करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर मेरा योगदान भी काफी अहम होता है- शार्दुल ठाकुर 

साथ ही उनका कहना है कि, आगामी विश्व कप के लिए उनका चयन भारतीय चयनकर्ताओं पर निर्भर है। दरअसल ODI सीरीज के बाद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में शार्दुल ठाकुर ने कहा कि, निचले ऑर्डर पर बैटिंग करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर मेरा योगदान भी काफी अहम होता है। दरअसल हमने देखा है कि लंबे समय तक लक्ष्य का पीछा करते समय या अगर आप एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं, तो आप तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे और इस दौरान एक या दो विकेट भी खो सकते हैं। अगर नंबर 8 और नंबर 9 पर कोई खिलाड़ी योगदान दे सकता है तो वह भूमिका वास्तव में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं टीम की सफलता में योगदान देने का प्रयास करता हूं। यह मेरी सोच है – चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फिल्डिंग में हो। मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं जो टीम में अपनी जगह के लिए खेलता हो। अगर मैं उस सोच के साथ खेलूंगा तो मुझे नहीं लगता कि मैं खेल पाऊंगा।

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा कि, भले ही टीम मैनेजमेंट मुझे विश्व कप के लिए नहीं चुनते हैं, यह उनका फैसला होगा, मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मेरे लिए यह सोचना गलत होगा कि मुझे अपनी जगह के लिए खेलना है, मैं अपना काम करूंगा और चला जाऊंगा।

यहां पढ़ें: भारत दौरे को लेकर नासिर हुसैन ने दिया इंग्लैंड को अहम सुझाव, कहा- बैजबॉल मैथड भारत में…..

close whatsapp