केएल राहुल रोहित शर्मा

“अब मैं अपने ससुर की टीम में…. हम दोनों शर्मा जी के बेटे को….”-MI के खिलाफ मैच के बाद बोले केएल राहुल

आईपीएल 2024 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लखनऊ की टीम।

KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)
KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपने आईपीएल 2024 का अंत किया। LSG ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात दी।इसी बीच मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा कहा जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

लखनऊ की शानदार जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में राहुल कहते नजर आए कि अब वह और उनके ससुर एक ही टीम में हैं और आगामी वर्ल्ड कप में वे दोनों मिलकर शर्मा जी के बेटे को सपोर्ट करेंगे। केएल राहुल ने यह बयान एक लोकप्रिय विज्ञापन के मजाकिया संदर्भ में दिया…जिसमें वह खुद, उनके ससुर सुनील शेट्टी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं।

मैच खत्म होने के बाद कप्तान केएल राहुल का दिल जीत लेने वाला बयान

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, “अब मैं अपने ससुर की टीम में हूं। हम दोनों शर्मा जी के बेटे को वर्ल्ड कप में चीयर करेंगे।” आपको बता दें कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, वहीं हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। वहीं केएल राहुल को उस वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है, ऐसे में वो टीम इंडिया को सपोर्ट करेंगे।

इसी बीच केएल राहुल ने आईपीएल 2024 में टीम की परफॉर्मेंस को लेकर कहा, “बहुत निराशाजनक। सीजन की शुरुआत में, मुझे वास्तव में लगा कि हमारे पास एक मजबूत टीम थी और अधिकांश बेस कवर थे। कुछ चोटें – हर टीम के साथ होती हैं। हम एक ग्रुप के रूप से अच्छा नहीं खेल सके। आज सचमुच अच्छा प्रदर्शन किया। यह उस तरह का मैच है जिसे हम और अधिक खेलना चाहते थे। दुर्भाग्य से हमने ऐसा नहीं किया।”

गौरतलब है कि, लखनऊ सुपर जाएंट्स 14 अंक होने के बावजूद आईपीएल 2024 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। सीजन की शुरुआत में टीम काफी अच्छी दिख रही थी, मगर दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम लय खो बैठी।

close whatsapp