PSL 2024: रावलपिंडी में लगे 'Babar-Babar' के नारे, इमाद वसीम ने दिया मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2024: रावलपिंडी में लगे ‘Babar-Babar’ के नारे, इमाद वसीम ने दिया मजेदार रिएक्शन

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 की अंक तालिका में इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरे पायदान पर है जबकि कराची किंग्स पांचवे पायदान पर।

Imad Wasim (Pic Source-X)
Imad Wasim (Pic Source-X)

पाकिस्तान सुपर लीग का शानदार मुकाबला कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 7 मार्च को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने नाम किया। हालांकि मुकाबले के दौरान दिग्गज ऑलराउंडर इमाद वासिम ने अपने रिएक्शन से तमाम लोगों का दिल जीत लिया।

दरअसल जब इस्लामाबाद यूनाइटेड के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे तब तमाम लोगों ने एक छोर से ‘बाबर-बाबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद इमाद वसीम ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के आईकॉनिक सेलिब्रेशन की नकल उतारी। उन्होंने अपनी शर्ट उतारी और दर्शकों की ओर उसे दिखाने लगे।

बता दें, लियोनेल मेसी दुनिया के जाने-माने फुटबॉलर है। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। लियोनेल मेसी ने यह सेलिब्रेशन 2017 के El Classico में किया था। इमाद वसीम का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह रही वीडियो:

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्स को हराया

मैच की बात की जाए तो कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने 28 गेंदो में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली जबकि जेम्स विंस ने 29 रनों का योगदान दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से फहीम अशरफ ने दो विकेट हासिल किए जबकि टाइमल मिल्स ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके।

जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 151 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर 18.4 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान शादाब खान ने 34 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि सलमान आगा ने 33 रन बनाए। हैदर अली ने 26* रनों का योगदान दिया जबकि एलेक्स हेल्स ने 18 रनों की पारी खेली। कराची की ओर से मीर हमजा ने चार ओवर में 41 रन देखकर तीन विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 की अंक तालिका में इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरे पायदान पर है जबकि कराची किंग्स पांचवे पायदान पर। कराची किंग्स को अपने हुए बचे हुए मैच को जीतना अब यह जरूरी हो गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?