'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

साल 2023 में पहली बार सामने आया था 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम

Impact Player rule (Image Credit- Twitter X)
Impact Player rule (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आधिकारिक तौर पर आईपीएल में इस्तेमाल हो रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त करने पर विचार कर रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए उसने सभी स्टेकहोल्डर्स व 10 फ्रेंचाइजियों से राय मांगी है। एपेक्स बोर्ड के इस कदम से इस बात की पूरी संभावना है कि 2023 सीजन से लागू यह नियम, IPL 2027 के शुरू होने से पहले हटाया जा सकता है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

क्रिकबज के अनुसार, BCCI/IPL के ईमेल नोट में यह लिखा था कि IPL 2026 के कप्तानों की मीटिंग में हुई चर्चा के अनुसार, यह तय किया गया था कि टूर्नामेंट खत्म होने पर सभी फ्रेंचाइजी से क्रिकेट से जुड़े अहम कामों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी क्रिकेट ऑपरेशन्स टीमों के साथ इन विषयों पर चर्चा करें और अपना इकट्ठा किया हुआ फीडबैक हमारे साथ साझा करें।

क्या है ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम?

दूसरी ओर, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के तहत हर टीम को मैच के दौरान एक खिलाड़ी को बदलने की इजाजत होती है, जिससे टीमें खेल के हालात के हिसाब से अपनी बैटिंग या बॉलिंग लाइन-अप को मजबूत कर सकती हैं। 2023 में लागू होने के बाद से ही इस नियम को लेकर लीग में लोगों की राय बंटी हुई है। हाल ही में खत्म हुए 2026 सीजन के दौरान गेंदबाजों पर इसके असर को लेकर चिंताएं और बढ़ गईं, खासकर तब जब 250 से ज्यादा रन वाले हाई-स्कोरिंग मैच आम बात हो गए।

कई बड़े कप्तानों ने खुलकर इस नियम का विरोध किया है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल, सभी ने इस नियम के खिलाफ दोबारा से विचार-विमर्श करने की बात कही थी। इस नियम के चलते खेल में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की अहमियत काफी कम हो गई।

ये भी पढ़ें – महिला एशिया कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकाॅर्ड

close whatsapp