महिला एशिया कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकाॅर्ड

महिला एशिया कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकाॅर्ड

थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में स्मृति ने शानदार उपलब्धि अपने नाम की

Smriti Mandhana (Image credit Twitter - X)
Smriti Mandhana (Image credit Twitter – X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्मृति ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

थाईलैंड के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। स्मृति के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10,756 रन दर्ज हो गए हैं।

सूजी बेट्स के नाम 10,740 रन थे। ऐसे में स्मृति ने उनसे आगे निकलकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों की खास सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

इस रिकॉर्ड लिस्ट में स्मृति मंधाना से आगे अब सिर्फ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं। मिताली के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,868 रन दर्ज हैं। स्मृति अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनके पास मिताली राज के रिकॉर्ड को भी चुनौती देने का बड़ा मौका होगा।

तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन

स्मृति मंधाना ने भारत के लिए वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5,000 से ज्यादा रन हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वह भारत की सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी स्मृति ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को मजबूती दी है।

एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत

महिला एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इस मैच में शेफाली वर्मा ने तेज अर्धशतक लगाते हुए 64 रन बनाए। वहीं, स्मृति की छोटी लेकिन अहम पारी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से एक बड़ा रिकॉर्ड दिला दिया। स्मृति मंधाना की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और यह उनके शानदार व लगातार बेहतर होते करियर को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें – Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं 

close whatsapp