नेट्स में बड़े हीरो बन रहे थे सूर्यकुमार यादव, दिलीप ट्रॉफी के मैच में हो गया डब्बा गोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेट्स में बड़े हीरो बन रहे थे सूर्यकुमार यादव, दिलीप ट्रॉफी के मैच में हो गया डब्बा गोल

लाल गेंद से अभ्यास करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया था सूर्य ने।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में एंट्री लेते ही सनसनी मचा दी थी, जहां ये खिलाड़ी अपने गजब शॉट्स के लिए काफी कम समय में मशहूर हो गया था। लेकिन लगता है SKY को लाल गेंद अब रास नहीं आ रही, जहां दिलीप ट्रॉफी में ये बल्लेबाज फिर से इस गेंद के आगे फ्लॉप साबित हो गया। जिसके बाद अब उनका टेस्ट क्रिकेट में बने रहने का सपना टूट सकता है।

टेस्ट क्रिकेट में नहीं मिले हैं सूर्यकुमार यादव को इतने मौके

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से डेब्यू करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने उस मौके को जाने नहीं दिया और अपने आपको टी-20 के साथ-साथ वनडे में भी साबित करके दिखाया। वहीं इस साल SKY ने टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच में मौका मिला है।

रील्स बनाने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव हुए दिलीप ट्रॉफी में फेल

*लाल गेंद से अभ्यास करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया था सूर्य ने।
*जहां नेट्स में लाल गेंद के खिलाफ कमाल के शॉट्स मार रहे थे सूर्यकुमार।
*लेकिन दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन से खेलते हुए फ्लॉप हुए SKY
*पहली पारी में सूर्यकुमार यादव ने बनाए सिर्फ 7 रन, मावी ने किया आउट।

सूर्यकुमार यादव ने लाल गेंद से अभ्यास की ये रील वीडियो की थी शेयर

रील्स के मामले में SKY के टक्कर में कोई नहीं है

हाल ही में ABD ने दिया था सूर्य को लेकर बड़ा बयान

भले ही सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेल लिए हो, लेकिन सबसे ज्यादा सफल वो टी20 इंटरनेशनल में हुए हैं। जहां टी20 में टीम इंडिया से खेलते हुए इस खिलाड़ी के नाम शतक भी हैं, वहीं हाल ही में एबी डिविलियर्स ने SKY को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अपने बयान में डिविलियर्स ने कहा था की, सूर्य ऐसे शॉट्स मारते हैं जो वो भी नहीं मार पाए थे अपने करियर में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp