मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय के प्यार की पहली मुलाकात किसी कहानी से नहीं है कम
अद्यतन - Apr 20, 2018 6:08 pm

इंडियन प्रीमियर लीग के इस 1 वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस समय काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है जिसका एक कारण कहीं ना कहीं टीम में इस बार मौजूद बेहतरीन खिलाड़ी है. इसी टीम का इस आईपीएल सीजन में हिस्सा बने मनोज तिवारी जिन्हें अभी तक इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इस बात की उम्मीद है कि मनोज को आगे के मैच में खेलने का मौका मिलेगा.
अभी तक मनोज भारतीय टीम के लिए काफी कम क्रिकेट खेला है और चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा लेकिन मनोज को उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में शादी कर ली. मनोज ने साल 2013 में बेहद खुबसूरत सुष्मिता रॉय के साथ शादी की थी.
मनोज और उनकी पत्नी सुष्मिता वेस्ट बंगाल की है और इस खुबसूरत कपल के फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने के मिल जाते है जिसमें ये दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद अच्छे लगते है. सुष्मिता का जन्म कोलकाता में हुआ था और वे काफी अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इन दोनों की ये शादी लव मैरिज थी और ये कपल की शादी को 5 साल पूरे हो चुके है.
आखिर कैसे हुयीं इन दोनों की मुलाक़ात
हर क्रिकेट खिलाड़ी की तरह मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय के प्यार की कहानी किसी कहानी से कम नहीं है जिसमें इन दोनों के एक दोस्त ने इनकी मुलाकात 2007 में करवाई थी और ऐसा कहा जा सकता है कि मनोज को पहली नजर में सुष्मिता से प्यार हो गया था, जिसके बाद मनोज तिवारी ने उनसे दोस्ती करने की इजाजत मांगी और सुष्मिता रॉय ने इसे तुरंत कबूल कर लिया.
इसके बाद इन दोनों की मुलाकात का दौरा शुरू हो गया जिसकें बाद मनोज तिवारी ने सुष्मिता से अपने प्यार का इज़हार कर दिया और लगभग 6 साल तक ये दोनों ही एक दूसरे को डेट करते रहे और इसके बाद इन्होने इस रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाते हुए साल 2013 में शादी करने का निर्णय लिया. सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.
यहाँ पर देखिये इस खुबसूरत कपल की कुछ फोटो :











