टी-20 में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको मुकाबले में मानसिक रूप से हमेशा आगे होना चाहिए: ऋतुराज गायकवाड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको मुकाबले में मानसिक रूप से हमेशा आगे होना चाहिए: ऋतुराज गायकवाड़

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट होकर 174 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाया।

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: X/Twitter)
Ruturaj Gaikwad (Photo Source: X/Twitter)

1 दिसंबर को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले को भारत ने 20 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई हुई है और उन्होंने यह सीरीज भी अपना नाम कर ली है।

बता दें, चौथे टी-20 में दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में काफी बदलाव देखने को मिले थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट होकर 174 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाया। भारत की ओर से इस मैच में रिंकू सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 28 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रनों का योगदान दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने इन दोनों ही टीमों के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। ऋतुराज ने तीसरे टी-20 मैच में 57 गेंदों में 13 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हाल ही में उन्होंने टी-20 में अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

पहले मैच में जब यशस्वी जायसवाल की बड़ी गलती की वजह से ऋतुराज को अपना विकेट गंवाना पड़ा

जैसे ही यशस्वी आउट हुए और ड्रेसिंग रूम में आए उन्होंने तुरंत मुझे सॉरी कहा।मैंने भी कहा ठीक है यह होता रहता है। यह गलती से हुआ है और मुझे इससे कोई भी परेशानी नहीं है।

पावरप्ले में जब यशस्वी के साथ बल्लेबाजी के दौरान ऋतुराज को कम गेंदे खेलने को मिली

मुझे नहीं लगता है कि इससे मुझे कोई परेशानी हुई होगी क्योंकि एक खिलाड़ी के रूप में मुझे यह देखना जरूरी है की टीम का स्कोर क्या है? अगर उन्होंने तीन ओवर खेले हैं और 25 रन बनाए हैं तो मैं इसे पूरी तरह से खुश हूं। हां अगर टीम के स्कोर में कोई परेशानी होगी तो मैं उसे खुश नहीं रहूंगा।

टी-20 में ऋतुराज के खेलने का तरीका

सीएसके की ओर से खेलते हुए मुझे इस प्रारूप के बारे में काफी चीजों का पता चला। माही भाई हमेशा स्थिति को पढ़ते हैं और खेल को काफी अच्छी तरह से समझते हैं। वो हमेशा मैसेज भेजते हैं और कहते हैं की टीम के स्कोर को देखें और मुकाबले के हाल को देखते हुए अच्छा प्रदर्शन करें।

सीरीज से पहले आपकी तैयारी कैसी थी?

टी-20 में आपको हमेशा ही मानसिक रूप से काफी आगे होना चाहिए और यह बहुत ही जरूरी है। एक रात पहले मैं मुकाबले के लिए काफी कुछ सोच रहा था। यह भी कि पिच कैसी होगी। माही भाई ने हमेशा यह बोला है की सोच को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और टी-20 मैच में ओपनर के पास काफी समय होता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?