सूर्यकुमार यादव ने इस इंटरव्यू में खोले कई राज, अपने नए नाम से लेकर वायरल शॉट पर की बात
मुझे SKY नाम गौतम गंभीर ने तब दिया था जब मैं KKR में था- सूर्य।
अद्यतन - Jun 3, 2023 6:27 pm

इन दिनों टीम इंडिया से लेकर IPL तक में सिर्फ एक ही खिलाड़ी का नाम चल रहा है, वो है सूर्यकुमार यादव। अपनी गजब बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी को फैन्स भर-भर के प्यार दे रहे हैं, इसी के साथ ही SKY भी अपने फैन्स को निराश नहीं कर रहे है। वहीं टीम इंडिया के इंस्टा पर सूर्य का एक छोटा सा इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई राज खोले हैं।
इस साल टेस्ट डेब्यू भी हो गया सूर्यकुमार यादव का
टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद से लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाल सूर्यकुमार यादव का इस साल टेस्ट डेब्यू भी हो गया है, जहां उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाल गेंद से डेब्यू किया था।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी सारी जानकारी LEAK कर दी भाई!
*मुझे SKY नाम गौतम गंभीर ने तब दिया था जब मैं KKR में था- सूर्य।
*सूर्यकुमार यादव ने बताया लंदन उन्होंने काफी ज्यादा पसंद है।
*सिराज, ईशान, अक्षर के साथ समय बिताना अच्छा लगता है- SKY
*SUPLA शॉट टेनिस क्रिकेट से आया, फैन्स को पसंद आता है ये- सूर्य।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो
टीम इंडिया लगातार कर रही है कड़ा अभ्यास
7 जून से WTC 2023 के फाइनल का आगाज हो रहा है, जहां टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। इसी खिताबी जंग के लिए टीम इंडिया लगातार कड़ा अभ्यास कर रही है, जिसके नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।