'उनकी मैच फीस बढ़ाएं', चामिंडा वास ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर चल रही बहस पर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनकी मैच फीस बढ़ाएं’, चामिंडा वास ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर चल रही बहस पर दिया बड़ा बयान

चमिंडा वास का मानना है कि अगर सभी क्रिकेट बोर्ड मैच फीस बढ़ा दें, तो समस्या सुलझ जाएगी।

Chaminda Vaas (Photo Source: Twitter)
Chaminda Vaas (Photo Source: Twitter)

दरअसल, पिछले कुछ सालों में बहुत से क्रिकेटर्स ने अपने नेशनल क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित नेशनल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने का विकल्प चुना और इसकी जगह दुनिया भर में विभिन्न फ्रेंचाइजी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह नेशनल कॉन्ट्रैक्ट से मिलने वाली राशि से कहीं अधिक राशि कमाने का जरिया बन चुका है।

इतना ही नहीं इसके अलावा, जब भी आवश्यकता हो, उन्हें अपने कार्यभार का मैनेज करने का मौका मिलता है। हालांकि, इससे एक समस्या उत्पन्न हुई क्योंकि कई इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने विभिन्न देशों में विभिन्न खिलाड़ियों को कई सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की है। जिससे आगे चलकर इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में सभी क्रिकेट बोर्डों को ऐसा होने से रोकने के लिए हल निकालने की आवश्यकता है।

अधिकांश खिलाड़ियों को इससे आर्थिक रूप से लाभ होगा- चामिंडा वास 

इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चमिंडा वास का मानना है कि अगर सभी क्रिकेट बोर्ड मैच फीस बढ़ा दें, तो समस्या आखिरकार सुलझ जाएगी। News18 से बातचीत करते हुए चामिंडा वास ने कहा कि, टी20 क्रिकेट बिजनेस बनाता जा रहा है और अधिकांश खिलाड़ियों को इससे आर्थिक रूप से लाभ होगा और उनकी देखभाल की जाएगी। ऐसे में यह सभी क्रिकेट बोर्डों पर निर्भर है कि वे इसका समाधान निकालें, जैसा कि आप जानते हैं कि उनके मैच फीस में बढ़ोतरी करें।

चामिंडा वास ने आगे कहा कि, अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो मुझे पूरा यकीन है कि खिलाड़ी चुनेंगे कि उन्हें कौन सा फॉर्मेट खेलना है और उसे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। खैर, यह (एलपीएल) धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। हमें विदेशों से अच्छे खिलाड़ियों की जरूरत है। बाबर आजम जैसे खिलाड़ी, कुछ ऑस्ट्रेलिया से खिलाड़ी और सभी विदेशी क्रिकेटरों का होना अच्छा है और आप प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जानते हैं।

चामिंडा वास ने कहा कि,  बहुत सारे श्रीलंकाई युवा खिलाड़ी उनसे सीख सकते हैं और यहां तक कि श्रीलंका क्रिकेट भी ऊपर जाएगा। बहुत सारे खिलाड़ी अलग-अलग लीगों में खेल रहे हैं, लेकिन जब श्रीलंका की बात आती है, तब वे अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, साथ ही वे उनसे भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

यहां पढ़ें: दूसरे T20I में अक्षर पटेल को गेंदबाजी नहीं देकर हार्दिक ने की बड़ी गलती- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का बयान

close whatsapp