IND A vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में रियान पराग के लगातार दो विकेट ने पाकिस्तान का मूमेंटम तोड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND A vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में रियान पराग के लगातार दो विकेट ने पाकिस्तान का मूमेंटम तोड़ा

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 50 ओवर में 353 रन 

Riyaan Parag (Image Credit- Twitter)
Riyaan Parag (Image Credit- Twitter)

ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023: इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच आज 23 जुलाई को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान के लिए ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने शानदार शुरूआत की है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े।

हालांकि, इस दौरान पार्ट टाइम स्पिनर रियान पराग द्वारा लिए गए दो विकेट से पाकिस्तान का मैच में रन बनाने का मूमेंटम थोड़ा सा बिखरता हुआ नजर आया। बता दें कि रियान पराग ने मैच में पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर की पहली गेंद पर ओमेर यूसुफ (35) को काॅट एंड बोल्ड आउट किया, तो उसके बाद अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए कासिम अकरम (0) को पराग ने हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराया।

https://twitter.com/mazorlazore/status/1683068714927677440?s=20

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 353 रन

दूसरी ओर आपको इमर्जिंग एशिया कप के इस फाइनल मैच के बारे में जानकारी दें तो टाॅस जीतकर भारतीय कप्तान यश ढुल ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान की ओर से ज्यादातर सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए। ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरूआत प्रदान की, अयूब 59 और फरहान 65 रन बनाकर आउट हुए।

तो वहीं मैच में तैय्यब ताहिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 108 रनों की शतकीय पारी खेली, और अपनी इस पारी के दौरान ताहिर ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से मुबासिर खान ने 35 और मेहरन मुमताज ने 13 बनाए, तो मोहम्मद वसीम जूनियर 17* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी तरफ भारत की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो राजवर्धन हंगरगेकर और रियान पराग को 2-2 विकेट मिले, तो हर्षित राणा, मानव सुथार और निशांत सिंधू को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारत ए इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

close whatsapp