World Cup 2023: IND v AFG: गलती कप्तान रोहित शर्मा की, खामियाजा जडेजा सहित पूरी टीम को भुगतना पड़ा!
सिर्फ 4 प्लेयर के 30 यार्ड सर्कल में होने की वजह से अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दिया।
अद्यतन - Oct 11, 2023 4:23 pm

भारत और अफगानिस्तान के बीच ICC वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और यह अब तक सही साबित होता हुआ नजर नहीं आया है। महज 63 के स्कोर पर अफगानी टीम अपने टॉप 3 विकेट गंवा चुकी है।
इस मैच में जहां एक तरफ अफगनिस्तान के बल्लेबाज खुद ही गलती करके आउट हो रहे हैं। वहीं इस मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से फिल्ड प्लेसमेंट के दौरान एक बड़ी गलती हुई। दरअसल रवींद्र जडेजा भारत की पारी का 22वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर मात्र चार खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर थे।
IND v AFG: कुछ ऐसा है नो बॉल का नियम
नियम के अनुसार दूसरे पॉवरप्ले के दौरान कम से कम 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर होने चाहिए, लेकिन उस वक्त सिर्फ चार खिलाड़ी उस सर्कल के अंदर थे और इस वजह से अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दिया। उस नो बॉल कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने चौका जरूर लगाया लेकिन अगली गेंद जो फ्री हिट थी उस पर वो अधिक लाभ नहीं उठा सके।
खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान की टीम 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 137 रन बना चुकी है। इस वक्त क्रीज पर कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अमरतुल्लाह ओमरजाई बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज यहां से अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश करेंगे। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज जल्द से जल्द अफगानिस्तान को ऑलआउट करना चाहेंगे।
IND v AFG मैच के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
यह भी पढ़ें: तो इस वजह से अफगानिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैच खेल रहे है…