वीडियो: शुभमन गिल ने बताया कैसे ईशान किशन मैच से पहले उनकी तैयारी में रोड़ा डालते हैं!
शुभमन गिल ने पहले वनडे में 149 गेंदों में 19 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की शानदार पारी खेली।
अद्यतन - Jan 19, 2023 1:01 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शुभमन गिल का वनडे क्रिकेट के 200 क्लब में मजेदार अंदाज में स्वागत किया, जिसका एक वीडियो बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर पर साझा किया है।
आपको बता दें, शुभमन गिल ने 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में 149 गेंदों में 19 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को पहला वनडे 12 रनों से जीतने में मदद की। यह युवा सलामी बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जब रोहित शर्मा ने की ईशान किशन की जमकर टांग खिंचाई
इस बीच, रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के लिए शूट किए गए एक विशेष इंटरव्यू में शुभमन गिल की जमकर तारीफ की, जबकि ईशान किशन ने भी इस दौरान खूब मजे लिए। लेकिन इस वीडियो में रोहित ने जिस तरह से ईशान के मजे लिए, वो देखने लायक है। इस वीडियो की शुरुआत कप्तान रोहित सभी को भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे देखने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए करते हैं, जिसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनके साथ आज इस खास इंटरव्यू के लिए दो मजेदार एंटरटेनर गिल और ईशान हैं।
कप्तान ने कहा आज गिल ने अपने बेहतरीन पारी के साथ सभी का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं दूसरी ओर, ईशान है, उनके बारे में वह क्या ही बोले, जिसके बात तीनो जोर-जोर से हंस पड़ते हैं। इसके बाद भारतीय कप्तान ने गिल से पूछा ईशान क्यों खड़ा हैं यहां? और फिर विकेटकीपर ने शुभमन से मैच से पहले के रूटीन के बारे में बताने को कहा, जिस पर रोहित बीच में कूद पड़े और उनसे कहा ये तो आप ही बता सकते हैं, क्योंकि आप दोनों एक ही रूम में रहते हैं।
ईशान किशन मेरा सब खराब कर देता है: शुभमन गिल
इस बीच, भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा ये बंदा ईशान मेरा सब खराब कर देता है, ये मुझे सोने नहीं देता, इसको हेडफोन नहीं लगाने होते हैं, आईपैड पर ऐसे ही मूवी चल रही होती है, ऐसे ही देखता है। जिसके बाद रोहित शर्मा ने शुभमन गिल का 200 क्लब में स्वागत किया, तो वहीं ईशान ने उन्हें बहुत बढ़िया बोलकर मुबारकबाद दी। और फिर एक और मजदरा वाकया देखने को मिलता है, जब रोहित ईशान से पूछते हैं आपने 200 रन बनाए और फिर तीन मैचों में बैठे रहे, ऐसा क्यों?
जिस पर ईशान ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘ये तो आप ही बताएंगे, क्योंकि आप कप्तान हैं’। फिर कप्तान ने कहा, “लेकिन यह ठीक है। हर चीज आपको कुछ न कुछ सिखाती है।” और ईशान से पूछा कि क्या उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पसंद है, तो किशन ने जोर देकर कहा, “हां, मुझे भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पसंद है।”
यहां देखिए यह मजेदार वीडियो –
1⃣ Frame
3️⃣ ODI Double centurionsExpect a lot of fun, banter & insights when captain @ImRo45, @ishankishan51 & @ShubmanGill bond over the microphone 🎤 😀 – By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽 #TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/rD2URvFIf9 pic.twitter.com/GHupnOMJax
— BCCI (@BCCI) January 19, 2023