विराट कोहली के बुरे दौर को भुलाया नहीं जाना चाहिए? ये क्या कहना चाहते हैं गौतम गंभीर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के बुरे दौर को भुलाया नहीं जाना चाहिए? ये क्या कहना चाहते हैं गौतम गंभीर!

क्या विराट कोहली को शतक पर शतक लगाते देख खुश नहीं हैं गौतम गंभीर?

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter)
Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter)

विराट कोहली जब से अपने फॉर्म में लौटे हैं, तब से खेल के सीमित ओवरों के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार ने एशिया कप 2022 से लेकर अब तक तीन शतक (एक T20I क्रिकेट और दो वनडे क्रिकेट में) जड़ चुके हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान को फिर से पिच पर तहलका मचाते हुए देख फैंस से लेकर क्रिकेट बिरादरी बहुत खुश हैं, लेकिन गौतम गंभीर इससे कुछ खास प्रभावित नहीं हैं। उनके हालिया बयानों को देखकर ऐसा लगता है कि गंभीर और कोहली के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा।

पास्ट में जो हुआ उसे भुलाया नहीं जाना चाहिए: गौतम गंभीर

खैर, गौतम गंभीर ने एक बार फिर विराट कोहली को लेकर उटपटांग बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान फॉर्म और सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम और कोहली के प्रदर्शन को देखकर यह नहीं भूलना चाहिए कि पास्ट में चीजें कैसे थी, और टीम ने बांग्लादेश में वनडे सीरीज गंवाई थी। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा शतक रिकॉर्ड के लिए अच्छे हैं, लेकिन लोगों का ध्यान “व्यक्तिगत प्रदर्शन” के बजाय टीम इंडिया के सामूहिक प्रदर्शन पर होना चाहिए।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हम सभी इसके बारे में भूल गए हैं। हां, व्यक्तिगत उत्कृष्टता और व्यक्तिगत शतक महत्वपूर्ण हैं, और जब आपके व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात आती है, तो यह बहुत अच्छा लगता है कि आपने 50 शतक या 100 शतक बनाए हैं।

लेकिन बांग्लादेश में जो हुआ उसे आपको कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि यह एक बहुत बड़ी सीख है। बांग्लादेश ने भारत की फुल स्ट्रेंथ टीम को मात दी थी, और मुझे लगता है कि हमें केवल श्रीलंका सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय बांग्लादेश दौरे पर जो कुछ भी हुआ उस हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए। मेरा मानना है कि अतीत में जो हुआ उसे भुलाया नहीं जाना चाहिए।’

close whatsapp