IND vs AFG 2024: शिवम दुबे ने मैच फिनिश करने की कला को लेकर ‘मास्टर’ धोनी से जुड़े खोले कई राज
शिवम दुबे को मोहाली में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - Jan 12, 2024 4:01 pm

Afghanistan’s tour of India 2024, IND vs AFG: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 11 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को छह विकेट की जीत दर्ज करने में मदद करने के बाद कहा कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें एक अच्छा फिनिशर बनने के लिए प्रेरित किया है।
शिवम दुबे (Shivam Dube) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं, और इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलते हुए एक फिनिशर के रूप में खुद को काफी अच्छे से विकसित किया है, जो डेथ ओवरों गेंद को शानदार तरीके से हिट करना जानता है।
Shivam Dube ने मोहाली में खेली दमदार पारी
आपको बता दें, भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले गए पहले T20I मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन किया। शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 40 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली और भारतीय क्रिकेट टीम को 15 गेंद शेष रहते ही 159 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इसके अलावा, मीडियम तेज गेंदबाज ने इस मैच में एक विकेट भी लिया।
शिवम दुबे (Shivam Dube) को मोहाली में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बीच, दुबे ने कहा कि धोनी को मात्र ऑब्जर्व करने से उन्हें एक प्रभावी फिनिशर बनने की आवश्यकता को समझने में उन्हें बहुत मदद मिली है।
मैं हमेशा MS Dhoni भाई से बात करता रहता हूं: Shivam Dube
शिवम दुबे ने जियो सिनेमा के हवाले से कहा: “मुझे इतना अच्छा मौका पाकर बहुत अच्छा लगा। मैं हर मौके के लिए खुद को तैयार रख रहा था। मैं कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देने वाला हूं। जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो मैं मैच खत्म करना चाहता था। मैंने यह चीज माही भाई (एमएस धोनी) से सीखा हैं। मैं मैच को अच्छे से खत्म करना चाहता था। मैं हमेशा माही भाई से बात करता रहता हूं।
वह इतने बड़े लीजेंड हैं। मैं हमेशा उन्हें देखकर और उनका अवलोकन करके उनसे सीखता रहता हूं। उन्होंने मुझे मेरे खेल के बारे में कुछ बातें बताई हैं। वह हमेशा मुझे रेटिंग देते हैं और कहते हैं कि मैं अच्छा खेलता हूं। अगर वह मुझे रेटिंग देते हैं तो इससे मुझे अच्छा खेलते रहने की प्रेरणा मिलती है। जिसकी वजह से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।”